यूपी में बढ़ेगी उमस, चढ़ेगा पारा

गाँव कनेक्शनगाँव कनेक्शन   15 April 2017 10:06 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी में बढ़ेगी उमस, चढ़ेगा पाराशुक्रवार को पुरवा हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई थी।

लखनऊ (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से गर्मी में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों के भीतर पुरवा हवाएं चलेंगी, जिससे उमस बढ़ेगी और तापमान में भी वृद्घि होगी। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि आने वाले दिनों में पुरवा हवाएं चलेंगी तथा गर्मी बढ़ेगी। शुक्रवार को पुरवा हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई थी।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से लू का असर दिखना शुरू हो जाएगा। लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुप्ता ने बताया कि पुरबा हवाएं गर्म होती हैं। इनमें आद्र्रता भी होती है। अभी जम्मू एवं कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनी हुई है, जबकि पुरवा हवाएं तेज गति से बढ़ रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री, बनारस का 22.4 डिग्री और झांसी का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.