सांप ने महिला को काटा, महिला ने सांप को, दोनों की मौत 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सांप ने महिला को काटा, महिला ने सांप को, दोनों की मौत अस्पताल के बाहर झोले में रखे मृत सांप को दिखाता अस्पतालकर्मी

पटना। सांप ने इंसान को काटा अक्सर ऐसी घटनाएं सुनते रहते हैं, लेकिन ऐसी कोई घटना सुनी है आपने जिसमें सांप ने इंसान को काटा, इंसान ने भी सांप को काटा और दोनों की मौत हो गई है। बिहार में ऐसी ही एक आश्चर्यजनक घटना सामने आई है।

बिहार के गोपालगंज में एक महिला को सांप ने काट लिया और महिला ने सांप को भी कई बार काट लिया। दोनों की ही मौत हो गई है। महिला को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। जहरीले सांप से काटे जाने के बाद गाँव वालों ने महिला को सलाह दी कि वह अपनी दांतों से सांप को काटे। इसके बाद उसने सांप पर कई बार वार किया।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, 50 साल की रजंती देवी गोपालगंज के श्यापुर नाम के गाँव में रहती थी। उनके पति नरेश चौबे एक किसान हैं। नरेश चौबे ने बताया, "पत्नी को जब सांप ने काट लिया तो गाँव के कई बड़े-बुजुर्ग लोगों ने रजंती को सांप को काटने की सलाह दी थी।"

नरेश आगे बताते हैं, "गाँव वाले ही सांप को पकड़कर लाए। रजंती के काटने के तुरंत बाद ही सांप की मौत हो गई। पति ने बताया कि रजंती की तबियत बिगड़ने पर हॉस्पिटल ले जाया गया।" हॉस्पिटल में मौजूद डॉक्टर आरके सिंह ने कहा, "जिस समय महिला को अस्पताल लाया गया, जहर पूरे शरीर में फैल चुका था और हम कुछ नहीं कर सकते थे।"

सांप को अस्पताल में छोड़कर चले गए मृतका के परिजन

मृतक महिला के परिजन मरे हुए सांप को झोले में भरकर महिला के साथ-साथ सदर अस्पताल लाए थे। रजंती की मौत के बाद परिजन सांप को अस्पताल में छोड़कर चले गए। अस्पतालकर्मियों के मुताबिक परिजन इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर चैंबर में टेबल पर झोले में रखे मृतक सांप को छोड़कर फरार हो गए। बाद में अस्पताल कर्मचारियों ने सांप को चैंबर से बाहर निकाला।

गाँव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

             

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.