विश्व पर्यावरण दिवस पर 'ग्रीन गुड डीड' का संदेश देंगे अमिताभ बच्चन

भारत की मेजबानी में इस साल पांच जून को मनाये जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन दुनिया को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिये केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय के ग्रीन गुड डीड अभियान का संदेश देंगे।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीन गुड डीड का संदेश देंगे अमिताभ बच्चन

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में इस साल पांच जून को मनाये जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन दुनिया को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिये केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय के ग्रीन गुड डीड अभियान का संदेश देंगे। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डा. हर्षवर्धन ने विश्व पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम की रूपरेखा पेश करते हुये आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्बन उत्सर्जन के बारे में पेरिस समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कारगर पहल को वैश्विक मान्यता प्रदान करते हुये संयुक्त राष्ट्र ने इस साल विश्व पर्यावरण दिवस भारत की मेजबानी में मनाने का फैसला किया।
डा. हर्षवर्धन ने बताया, इस बार पर्यावरण दिवस की मुख्य थीम प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने पर आधारित होगी। आयोजन की व्यापक तैयारियों को अंतिम रूप देते हुये अमिताभ बच्चन ने पर्यावरण संकट से दुनिया को बचाने की मुहिम में अपनी भागीदारी भी सुनिश्चित करने की पहल की है। जल्द ही यह मुहिम जागरुकता अभियान के रूप में शुरू की जायेगी। उन्होंने बताया कि दुनिया भर में प्रदूषण के खिलाफ सरकारों के साथ जनभागीदारी वाले अभियान की कार्ययोजना को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने भी स्वीकार किया है। इस मुहिम के तहत ग्रीन गुड डीड में प्लास्टिक के प्रयोग को ना कहने सहित लगभग 600 ऐसे कामों की सूची तैयार की गयी है। इसमें अपनी मर्जी के कुछ काम हर व्यक्ति चुनकर अगर करेगा तो पर्यावरण को दूषित होने से बचाने में काफी मदद मिलेगी और इससे भारत में लोगों की कार्यशैली, नजरिये और जीवन पद्धति में भी बदलाव होगा। इसे ग्रीन गुड बिहेवियर नाम दिया गया है।


पर्यावरण भवन को प्लास्टिक मुक्त कर दिया गया है
डा. हर्षवर्धन ने बताया, मंत्रालय के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर्यावरण भवन को प्लास्टिक मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा मंत्रालय के देश भर में मौजूद कार्यालयों को भी प्लास्टिक मुक्त करने के लिये कहा गया है। जल्द ही सभी मंत्रालयों और राज्य सरकारों से अपनी इमारतों को प्लास्टिक मुक्त करने के लिये कहा जायेगा। साथ ही नदियों और समुद तटों को साफ करने का अभियान वह अगले सप्ताह शुरू करेंगे। इसके लिये दो दर्जन स्थानों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत का मकसद दुनिया को यह संदेश देना है कि पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाने जैसे सांकेतिक काम करने के बजाय इसे प्रदूषण फैलाने वाली जनसामान्य की आदतों में बदलाव से जोड़ कर आंदोलन बनाना है।
मुख्य कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगा
इससे पहले मंत्रालय में संयुक्त सचिव एके जैन ने एक जून से पांच जून तक चलने वाले देशव्यापी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुये बताया, मुख्य कार्यक्रम पांच जून को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगा। जिसमें मोदी विश्व समुदाय को संबोधित कर पर्यावरण के प्रति भारत की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिये किये प्रमुख कार्यों को पेश करेंगे। साथ ही ग्रीन गुड डीड की वैश्विक मान्यता के प्रभाव से भी भारत और अन्य विकासशील देशों में होने वाले गुणात्मक बदलावों की जानकारी देंगे। इससे पहले एक से चार जून तक दिल्ली और सभी राज्यों की राजधानी में कार्यशालाओं और प्रदर्शनियों का आयोजन किया जायेगा। इनमें राज्यों के मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री देश भर में जागरुकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी करेंगे।
भारत की मेजबानी में इस साल पांच जून को मनाये जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन दुनिया को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिये केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय के ग्रीन गुड डीड अभियान का संदेश देंगे।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.