17 वर्ष बाद मिस वर्ल्‍ड का खिताब जीतने वाली छठवीं भारतीय बनीं मानुषी छिल्लर

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
17 वर्ष बाद मिस वर्ल्‍ड का खिताब जीतने वाली छठवीं भारतीय बनीं मानुषी छिल्लरमानुषी छिल्लर

नई दिल्ली। 17 साल बाद हरियाणा की बेटी फिर विश्व सुंदरी में शुमार हो गई है। 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर सौंदर्य की दुनिया में देश को शीर्ष पर ले जाने वाली अंबाला की प्रियंका चोपड़ा के बाद अब झज्जर की मानुषी छिल्लर ने विश्व सुंदरी बन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

चीन के सान्या शहर में मानुषी के मिस वर्ल्ड का ताज पहनने की खबर सुनते ही हर भारतीय खुद को गौरवान्वित महसूस करने लगा। प्रतियोगिता के फाइनल में मानुषी के नपे-तुले जवाब ने सभी को प्रभावित किया।

कौन हैं मानुषी

मानुषी का जन्म हरियाणा के झज्जर जिले के एक गाँव में हुआ। उनके पिता मित्रवासु और मां नीलम छिल्लर दोनों डॉक्टर हैं। फिलहाल, फैमिली दिल्ली में रहती है। उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से हुई। फिलहाल, सोनीपत के बीपीएस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर की स्टूडेंट हैं। उन्हें फैशन, डांस, ग्लैमर में इंटरेस्ट है। मिस वर्ल्ड (2017), फेमिना मिस इंडिया (2017) के अलावा मानुषी ने मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड भी जीता है। वे मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं।

भारत ने छह बार जीता मिस वर्ल्ड का खिताब

सबसे पहले 1966 में रीता फारिया मिस वर्ल्ड बनी थीं। इसके बाद 1994 में ऐश्वर्या राय, 1997 में डायना हेडन, 1999 में युक्ता मुखी और 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने ये खिताब जीता था।

भारत के नाम दो मिस यूनिवर्स का खिताब

भारत के नाम दो मिस यूनिवर्स खिताब हैं। सबसे पहले 1994 में सुष्मिता सेन ने और फिर 2000 में लारा दत्ता ने ये खिताब जीता था।

हरियाणा के सीएम ने दी बधाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस शानदार उपलब्धि के लिए मानुषी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मानुषी छिल्लर को दुनिया की सबसे सुंदर महिला चुने जाने से सभी बेटियों को प्रेरणा मिलेगी। मिस वर्ल्ड का खिताब दिलाने वाली मानुषी ने इससे पहले मिस फेमिना इंडिया का खिताब जीता था। उन्होंने देश और प्रदेश के लोगों को गौरवान्वित होने का मौका दिया है। वहीं राज्य के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने मानुषी को बधाई देते हुए कहा कि उसकी उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया कि हरियाणा की बेटियां हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ हैं।

संबंधित खबर :- मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाली मानुषी 118 देशों की सुंदरियों पर ऐसे पड़ीं भारी, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें:- सोनीपत की मानुषी छिल्लर के सिर सजा मिस वर्ल्ड 2017 का ताज

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.