रोहिंग्या शरणार्थियों की वापसी के लिए पहचान प्रक्रिया शुरू करेगा म्यांमार: सू की

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
रोहिंग्या शरणार्थियों की वापसी के लिए पहचान प्रक्रिया शुरू करेगा म्यांमार: सू कीम्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की

नई दिल्ली। म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की ने रोहिंग्या मामले पर दुनिया भर में हो रही आलोचनाओं का कड़ा जवाब दिया है। सू की ने कहा कि रोहिंग्या आतंकी हमलों में शामिल हैं। रोहिंग्या समूहों ने म्यांमार में हमले कराए। सू की ने कहा कि म्यामांर ने रोहिंग्या लोगों को संरक्षण दिया लेकिन नतीजा क्या निकला। हम आलोचनाओं से डरने वाले नहीं। सू की ने कहा कि जो लोग म्यांमार में वापस आना चाहते हैं, हम उनके लिए हम रिफ्यूजी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

म्यांमार में रोहिंग्या संकट पर अपनी पहली टिप्पणी में आंग सान सू की ने कहा कि रखाइन प्रांत में फैले संघर्ष में जिन ‘‘तमाम लोगों’’ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उनके लिये मैं ‘‘दिल से दुख’’ महसूस कर रही हूं। सू की ने अपनी टिप्पणी में यह भी उल्लेख किया कि रोहिंग्या मुस्लिमों को हिंसा के जरिए देश से विस्थापित किया गया। टीवी पर प्रसारित अपने संबोधन में सू की ने ऐसे किसी भी ‘‘मानवाधिकार उल्लंघन’’ की निंदा की जिससे संकट में इजाफा हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम यह सुनकर चिंतित हैं कि अनेक मुस्लिमों ने पलायन कर बांग्लादेश में शरण ली है।’’

ये भी पढ़ें:- देश के लिए खतरा हैं रोहिंग्या, कुछ का आतंकियों से संपर्क : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा

आतंकी हमलों के पीछे रोहिंग्या संगठन

रखाइन इलाके में सिर्फ मुसलमान नहीं रहते वहां बौद्धों पर हमले कराए गए। सू की ने कहा कि हमारे सुरक्षाबल हर हालात और आतंकी खतरे से निपटने में सक्षम है। सू की ने कहा कि रोहिंग्या ने म्यांमार में हमले कराए हैं। जो लोग पलायन कर रहे हैं हम उनसे बात करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि म्यामांर की सामाजिक स्थिति काफी जटिल है। हम जल्द ही हर तरह की समस्या का सामना करेंगे। सरकार शांति की ओर बढ़ने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।

पाक आतंकी मसूज अजहर ने किया रोहिंग्या का समर्थन

पाकिस्तानी आतंकवादी मसूद अजहर ने खुलकर रोहिंग्या मुसलमानों का समर्थन किया है। मसूद ने कहा,''ये म्यांमार मुस्लिमों का बलिदान ही है कि पूरी दुनिया में मुस्लिम समाज एक जुट हो गया है।'' मसूद अजहर ने रोहिंग्या के बारे में कहा कि इस मुद्दे पर दुनिया के सभी मुस्लिमों को एक साथ आना चाहिए, हमें जल्द ही कुछ करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस का ‘अस्तित्व का सवाल’ कार्यक्रम हुआ शुरू, डिजिटल अपराध पर है पहला सेशन

ये भी पढ़ें:- बैंक मित्र बनकर आप भी कमा सकते हैं पैसा, ऐसे बने बैंक मित्र

ये भी पढ़ें:- कर्ज़माफी में दो रुपये के प्रमाण पत्र का गणित समझिए

ये भी पढ़ें:- सावधान : कहीं आप चाय की जगह तेजाब तो नहीं पी रहें

ये भी पढ़ें:- पैसे दीजिए प्रेम पत्र लिखवाइए : बेंगलुरु के इंजीनियर ने ‘प्यार भरा’ खत लिखने को बनाया व्यवसाय

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.