दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने पर कोई सर्वसम्मति नहीं: नायडू

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने पर कोई सर्वसम्मति नहीं: नायडूgaonconnection

हैदराबाद (भाषा)। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने साक्षात्कार में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘वह मुद्दा काफी समय से लंबित है। उस मुद्दे पर कोई सर्वसम्मति नहीं है। बस इतना है कि आप सत्ता में आ गई है, इसलिए वह यह कह रही है। कांग्रेस पिछले 10 साल से शासन में थी उन्होंने नहीं किया।''

आप सरकार ने केंद्र के साथ टकराव का एक और मोर्चा खोलते हुए पुलिस, जमीन, नगर निगमों तथा नौकरशाही को अपने नियंत्रण में लाने की मांग करते हुए दिल्ली को पूर्ण राज्य के मुद्दे पर 18 मई को एक मसौदा विधेयक जारी किया था तथा 30 जून तक जनता से सुझाव मांगे थे।

सरकार की वेबसाइट पर जनता की टिप्पणियों के लिए रखे गए ‘दिल्ली राज्य विधेयक 2016' के अनुसार नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) और दिल्ली छावनी क्षेत्र प्रस्तावित दिल्ली राज्य के अधिकार क्षेत्र से बाहर रहेंगे। उपराज्यपाल शब्द की जगह ‘राज्यपाल' शब्द होगा।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.