बहराइच: महिला अस्पताल में ज़मीन पर पैदा हुई बच्ची की मौत

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बहराइच: महिला अस्पताल में ज़मीन पर पैदा हुई बच्ची की मौतबहराइच महिला अस्पताल में महिला और बच्ची। फोटो- सय्यद रेहान कादरी।

सय्यद रेहान कादरी

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महिला अस्पताल में एक महिला की नवजात बच्ची की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते महिला ने ज़मीन पर ही बच्ची को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद ही बच्ची की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के बहराइच में 100 बिस्तरों का नया महिला अस्पताल बना है। यहां स्वास्थ्य सेवाएं भी शुरू हो गई हैं। बहराइच जिला मुख्यालय से लगभग 27 किमी दूर रिसिया की रहने वाली इस महिला को 6 मई की सुबह महिला अस्पताल लाया गया। महिला के परिजनों का कहना है कि समय पर अस्पताल के स्टाफ ने मदद नहीं की। उन्हें इधर-उधर घुमाया जाता रहा और इस देरी में महिला ने अस्पताल के फर्श पर ही बच्ची को जन्म दे दिया। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने कार्यवाही की और उसे भर्ती किया। जिसके कुछ ही देर बाद नवजात बच्ची की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- 'बीमार स्वास्थ्य सेवाएं' चुनावी मुद्दा क्यों नहीं ?

महिला के परिजनों के आरोपों से इनकार करते हुए अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मधु गैरोला ने कहा, "बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ था। बच्चा सड़ा-गला था, उसकी हालत बहुत खराब थी। ये लोग महिला को बहुत देर से अस्पताल लाए। इस कारण महिला के बच्चे की मौत हो गई।"


    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.