लखनऊ से नामांकन दायर करने के बाद पूनम सिन्हा का रोड शो

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लखनऊ से नामांकन दायर करने के बाद पूनम सिन्हा का रोड शो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सपा, बसपा और आरएलडी प्रत्याशी पूनम सिन्हा ने नामांकन दायर करने के बाद रोड शो किया। इस रोड शो में पूनम के पति अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद डिम्पल यादव भी शामिल हुईं।

लखनऊ लोकसभा सीट से इस वर्ष हो रहे आम चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार गृहमंत्री राजनाथ सिंह हैं। कांग्रेस के लिए आचार्य प्रमोद कृष्णम चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने सय्यैद जावेद अहमद जाफरी को उम्मीदवार बनाया है।

पूनम के पति अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैं। लोकसभा चुनाव में वो बिहार के पटना साहिब से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

लखनऊ निर्वाचन क्षेत्र में 6 मई को पांचवे चरण में मतदान होने हैं। पांचवे चरण में सात राज्यों की 50 सीटों पर चुनाव होंगे।

लखनऊ लोकसभा सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। पिछले लोकसभा चुनाव में राजनाथ सिंह ने लखनऊ पर जीत हासिल की थी। इससे पहले भी लगभग तीन दशक तक भाजपा ही इस सीट पर जीतती रही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.