दलितों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रही हैं मायावती: BJP

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
दलितों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रही हैं मायावती: BJPदलितों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रही हैं मायावती: BJP

नई दिल्ली। BSP अध्यक्ष मायावती पर पलटवार करते हुए BJP ने आरोप लगाया कि वो दलितों के नाम पर सिर्फ राजनीति करने की इच्छुक हैं और उत्तर प्रदेश में दलित समुदाय के लोगों के खिलाफ अपराध के कई मामले हुए लेकिन मायावती उन परिवारों के घर नहीं गईं। मायावती उना में दलितों की पिटाई के पीड़ितों के परिवारों के यहां गईं और BJP पर निशाना साधा था। BJP के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने आरोप लगाया कि मायावती ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ समझौता कर लिया है। उन्होंने कहा, ''उनके दोहरे मापदंड हैं। जब वो सत्ता में थीं तो दलितों के खिलाफ अत्याचार के 30,000 से अधिक मामले सामने आए। कन्नौज में एक दलित परिवार को कुचल दिया गया और पुलिस गोलीबारी में एक व्यक्ति मारा गया लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। अब वो घड़ियाली आंसू बहा रही हैं।''

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.