भारतीय महिलाओं को छात्रवृत्ति देगी अमेरिकी संस्था  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भारतीय महिलाओं को छात्रवृत्ति देगी अमेरिकी संस्था   शैक्षणिक सत्र 2017-18 में मेरिट के आधार पर दी जाएगी छात्रव़त्ति।

वॉशिंगटन (भाषा)। विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जु़ड़े क्षेत्रों से शिक्षा प्राप्त करने वाली भारतीय महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और वैश्विक निवेश बैंकिंग क्षेत्र की एक शीर्ष संस्था ने इन महिलाओं को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

छात्रवृत्ति देने के साथ ही संस्था उनके लिए मेन्टरिंग कार्यक्रम भी चलाएगी। इसका लाभ विश्वविद्यालय स्तर की छात्राओं को मिलेगा। इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एजुकेशन और गोल्डमैन सॉक्स की ओर से घोषित ‘वीटेक गोल्डमैन सॉक्स स्कॉलर्स’ छात्रवृत्ति के तहत 25 भारतीय महिलाओं का चयन किया जाएगा।

शैक्षणिक सत्र 2017-18 में मेरिट के आधार पर इन महिलाओं को 1,500 डॉलर दिए जाएंगे। उन्हें जून से दिसंबर 2017 तक छह महीने के मेन्टरशिप कार्यक्रम के तहत गोल्डमैन सॉक्स के अनुभवी मेन्टर के साथ जोड़ा जाएगा।

बेंगलुरु में गोल्डमैन सॉक्स के प्रौद्योगिकी विभाग की प्रबंध निदेशक शुभा अय्यर ने कहा, “प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दिखने वाली लैंगिक असमानता से निपटने की दिशा में महिलाओं को शिक्षण वर्षों से लेकर करियर तक विभिन्न स्तरों पर इससे जोड़ना महत्वपूर्ण कदम है।” इस छात्रवृत्ति के विजेताओं की घोषणा जून में की जाएगी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

                  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.