चीन में 100 से ज्यादा लोग भयंकर भूस्खलन से जिंदा हुए दफन

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
चीन में 100 से ज्यादा लोग भयंकर भूस्खलन से जिंदा हुए दफनभूस्खलन के बाद बचाव कार्य जारी।

नई दिल्ली। चीन में भयंकर भूस्खलन होने की खबर है। बताया जा रहा है इसके कारण 100 से ज्यादा लोगों के दफन हो जाने की आशंका है।

चीनी मीडिया के मुताबिक, सिचुआन प्रांत के माक्सियन काउंटी में आई इस प्राकृतिक आपदा के कारण कम से कम 40 घर ध्वस्त हो गए। जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे आया। इलाके में 500 से ज्यादा बचावकर्मी जुटाए गए हैं। सरकार के मुताबिक, घटना तब हुई जब यहां स्थित पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। बचावकर्मी रस्सियों और बुलडोजर के सहारे पत्थरों को हटाने का काम कर रहे हैं।

स्थानीय पुलिस कप्तान चेन ताइबो ने बताया कि यहां कई टन पत्थर पड़ा है। हाल ही में यहां भीषण बारिश हुई थी, जिसके कारण यह भूस्खलन हुआ है। इससे पहले बांग्लादेश में भी हफ्ते भर कर लगातार हुए भूस्खलन से 163 लोगों की मौत हुई थी। इस आपदा को सरकार ने इतिहास में अब तक का सबसे भीषण भूस्खलन करार दिया था।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.