नाइजीरियाः समझौते के बाद बोको हराम की कैद से 3 साल बाद आजाद हुईं 82 लड़कियां

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नाइजीरियाः समझौते के बाद  बोको हराम की कैद से 3 साल बाद आजाद हुईं 82 लड़कियांबोको हराम से रिहा हुई नाइजीरियन लड़कियां।

अबुजा (एएफपी)। नाइजीरिया ने कहा है कि उसने बोको हराम के इस्लामी आतंकियों के साथ बंदी अदला-बदली का समझौता कर उनके कब्जे से 82 और लड़कियों को मुक्त करा लिया है। ये लड़कियां उन 200 से अधिक लड़कियों में शामिल थीं जिनका तीन साल पहले बोको हराम ने अपहरण कर लिया था।

देश के राष्ट्रपति कार्यालय ने शनिवार को कहा कि आतंकवादियों के साथ बातचीत का नतीजा सार्थक निकला। 82 और लड़कियों को मुक्त करा लिया गया। इसने कहा, ‘‘लंबी बातचीत के बाद हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने बोको हराम के कुछ संदिग्धों के बदले में इन लडकियों की रिहाई करा ली।''

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

2014 में किया गया था अपहरण

बोको हराम के आतंकवादियों ने 14 अप्रैल 2014 को चिबोक शहर स्थित एक सरकारी बालिका विद्यालय पर हमला कर किशोर उम्र की 276 लड़कियों का अपहरण कर लिया था। इनमें से 57 लड़कियां अपहरण के कुछ घंटे बाद ही अपहर्ताओं के चंगुल से भाग निकलने में सफल रही थीं और 219 आतंकी समूह के कब्जे में थीं।

बोको हराम के कितने संदिग्धों को छोड़ा गया नहीं बताया गया

नाइजीरिया सरकार की तरफ से यह नहीं बताया गया कि बोको हराम के कितने संदिग्धों को छोड़ा गया है और न ही उनकी पहचान के बारे में बताया गया है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों की मदद से 21 लडकियों को छुड़ा लिया गया था। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि मुक्त कराई गई लड़कियों को अबुजा लाया जाया जाएगा जहां वे राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी से मिलेंगी। नाइजीरियाई सीनेटर शेहू सानी ने कहा कि अब शेष लड़कियों को छुड़ाने का प्रयास किया जाएगा।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.