डोनाल्ड ट्रंप मेरी दुल्हन नहीं, मैं उनका दूल्हा नहीं : पुतिन 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
डोनाल्ड ट्रंप मेरी दुल्हन नहीं, मैं उनका दूल्हा नहीं :  पुतिन पुतिन ने दिया जवाब।

मॉस्को (एपी)। एक प्रेस कॉंफ्रेंस में पुतिन ने पत्रकारों के इस सवाल को भी खारिज कर दिया कि क्या वह ट्रंप के ' 'अनुभवहीन ' ' होने से निराश हैं।

रुसी न्यूज एजेंसियों ने पुतिन के हवाले से कहा कि ट्रंप ' 'मेरी दुल्हन नहीं हैं और मैं उनका दूल्हा नहीं हूं। ' ' यह पूछे जाने पर कि अगर ट्रंप पर महाभियोग चलाया जाता है तो रुस को कैसा महसूस होगा, इस पर पुतिन ने कहा कि अमेरिका की घरेलू राजनीति पर चर्चा करना रुस के लिए ' 'बेहद गलत ' ' होगा। पिछले साल जब ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे तो रुसी अधिकारियों ने काफी खुशी जाहिर की थी।

पुतिन ने ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा था कि वह रुस के साथ रिश्ते सुधारना चाहते हैं। हालांकि, रुस पर पहले से ज्यादा अमेरिकी प्रतिबंध लगने और रुसी वाणिज्यिक दूतावास बंद करने के अमेरिका के फैसले ने दोनों देशों की दूरियां बढ़ने की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

ये भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में होगा 10वां ब्रिक्स सम्मेलन

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.