इंडोनेशियाई संसद के अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
इंडोनेशियाई संसद के अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज इंडोनेशियाई सदन के अध्यक्ष सत्या नोवांतो। फोटो साभार : इंटरनेट

जकार्ता (एएफपी)। इंडोनेशिया की भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी ने भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में देश की संसद के अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस भ्रष्टाचार कांड में सरकारी कोष के करीब 17 करोड डॉलर के गबन का आरोप है। भ्रष्टाचार उन्मूलन आयोग ने सोमवार रात भ्रष्टाचार के एक बडे मामले में सदन के अध्यक्ष सत्या नोवांतो को संदिग्ध बताया। इसमें कानून मंत्री, पूर्व गृह मंत्री और कई गवर्नर सहित कई अन्य वरिष्ठ राजनेताओं का भी नाम शामिल किया गया है।

आयोग के प्रमुख आगस रहार्दजो ने कहा, ''सत्या ने कथित तौर पर अपनी ताकत एवं पद का इस्तेमाल अपने निजी फायदे या एक निगम के हित के लिए किया।'' जांचकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नोवांतो उन तमाम राजनेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने देश के 25 करोड़ 50 लाख लोगों के लिए नया पहचान पत्र जारी करने की सरकार की योजना के लिए निर्धारित धनराशि में से रिश्वत ली।

संबंधित खबर : इंडोनेशिया में ज्वालामुखी में विस्फोट जारी

संबंधित खबर:
इंडोनेशिया में पाम का उत्पादन घटा, महंगा हो सकता है खाद्य तेल

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.