भारतीय और इज़रायली संस्कृति में हैं कई समानताएं: निक्की हेली  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भारतीय और इज़रायली संस्कृति में हैं कई समानताएं: निक्की हेली   निक्की ने भारतीय और इज़रायली संस्कृति का किया बखान।

वॉशिंगटन (भाषा)। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूतमसके साथ ही दोनों ही देशों के लोग पेशेवराना अंदाज़ में विश्वास करते हैं। बहुत कम ही ऐसा होता हो कि किसी संघर्ष में दोनों ही देश पीछे हटते हों।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

निक्की ने अपने भारतीय संबंध को रेखांकित करते हुए कहा कि दोनों ही देशों के लोगों में काफी अच्छी चीजें हैं। दोनों ही प्रतिबद्ध होते हैं। उन्होंने हाल ही में अमेरिकी लोक मामलों की समिति नीति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “मैं भारतीय माता-पिता की बेटी हूं, जो मेरे भाइयों, मेरी बहन और मुझे हर दिन यह याद दिलाते थे कि हम सौभाग्यशाली हैं क्योंकि इस देश में रह रहें हैं। सच्चाई यह है कि मैंने भारतीय और इज़रायली संस्कृति में बहुत कुछ एक जैसा देखा है।

निक्की ने सम्मेलन के दौरान एक प्रश्न के जवाब में कहा, “हम आपस में काफी जुड़े हुए हैं। हम अपने परिवार को प्यार करते हैं। हमारे पास कार्य संबंधी मजबूत नैतिकता है। हम पेशेवराना व्यवहार और परोपकार में विश्वास करते हैं। हम अक्रामक हैं, हम प्रतिबद्ध हैं और हम संघर्ष से पीछे नहीं हटते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि ईरानी समझौते ने सिर्फ ईरान को सशक्त किया और यह चिंता का विषय है क्योंकि जब यह हुआ तो इसने सिर्फ ईरान और रुस को सशक्त किया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

               

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.