छेड़छाड़ के बाद लड़की ने बीच सड़क पर की डंडे से शोहदे की धुनाई

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
छेड़छाड़ के बाद लड़की ने बीच सड़क पर की डंडे से शोहदे की धुनाईलड़के कर रहे थे अश्लील कमेंट, लड़की ने कर दी ड‍‍ंडे से पिटाई

लखनऊ। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सपा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई प्रमुख योजनाओं में से एक वीमेन पावर लाइन 1090 के बाहर ही महिलाएं सुरक्षित नही हैं । आए दिन 1090 कार्यालय के ठीक बाहर शोहदे डेरा डाले रहते हैं और लड़कियों पर अश्लील कमेंट करते हैं। वहीं पुलिस इसे देख कर भी अनदेखा कर देती है। ऐसा ही कुछ एक रोज़ हुआ 1090 चौराहे पर एक शोहदे ने एक युवती से छेड़छाड़ कर उसपर अश्लील फबतियां कसना शुरू कर दी। हड़कंप तो तब मच गया उस लड़की ने छेड़छाड़ कर रहे शोहदे को बीच सड़क पर गिराकर डंडे से पीटना शुरू कर दिया। यह नजारा देखने के लिए वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

घटना के वायरल हो रहे वीडियो का एक दृश्य

इसी दौरान तमाशा देख रहे किसी एक शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शोहदे को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसके खिलाफ कार्यवाही शुरू की जबकि पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने व किसी शोहदे के पकड़े जाने की घटना से इंकार किया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पिटाई के वीडियो में दिख रहे शख्स ने पहले लड़कियों पर फब्तियां कसी। जब लड़कियों ने इसे नजरंदाज किया तो उसके हौसले बढ़ गए। इसके बाद शोहदे ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। तभी शोहदे को सबक सिखाने के लिए लड़की ने वहां दुकान लगाने वाले से डंडा लिया और बीच सड़क पर शोहदे की धुनाई शुरू कर दी। लड़का अपने बचाव में हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा लेकिन लड़की डंडे बरसाती रही। बीच सड़क पर चल रहे हंगामे को देखने के लिए तमाशा लग गया। तभी मौके पर मौजूद सिपाहियों ने लड़के को हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई की।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

एसओ गोमती नगर: घटना के संदर्भ में जब एसओ गोमती नगर मनोज मिश्रा से पूछा गया तो उऩ्होने यह कह कर पलड़ा झाड़ लिया कि 1090 कार्यालय उनकी सीमा में नहीं है, वह गौतमपल्ली थाने के सीमा में आता है उनसे ही जानकारी करें।

1090 प्रभारी: महिला वीमेन पावर लाइन 1090 के प्रभारी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनका काम कार्यालय के अन्दर है बाहर के बारे में वह नहीं बता सकते। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यालय गौतमपल्ली थाने की सीमा में आता है आप उन्हीं से बात कर लें।

एसओ गौतमपल्ली: इस मामले में जब एसओ गौतमपल्ली से बात की गई तो उन्होंने भी ऐसी किसी जानकारी होने से इंकार करते हुए कहा कि उन्हें भी जानकारी मिली है कि सोशलमीडिया पर ऐसा कोई वीडियो वायरल हुआ है लेकिन लोग बता रहे हैं कि वीडियो में जो लोग नजर आ रहे हैं उन्होंने जैकेट पहन रखी है जिससे लग रहा है कि यह वीडियो पुराना है। उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.