अगले 12 घंटे में भारत में तबाही मचा सकता है ‘मोरा’ 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अगले 12 घंटे में भारत में तबाही मचा सकता है ‘मोरा’ प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान मोरा ने दस्तक दे दी है, यह तूफान अगले 12 घंटों में भयावह रूप धारण कर सकता है। भारत के पूर्वोत्तरी राज्यों में भी यह भारी तबाही मचा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटों में पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में भारी बारिश और तूफान की आशंका जताई है। इस दौरान मछुआरों को समंदर से दूर रहने की चेतावनी जारी कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में आए मोरा तूफान की वजह से दक्षिण-पश्चिम मानसून के जल्‍द दस्‍तक देने की उम्‍मीद है। लेकिन इससे काफी मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मोरा एक चक्रवाती तूफान है। इस समय इसकी गति 125 किलोमीटर प्रति घंटे की है, जिसकी रफ्तार बढ़ भी सकती है। इस चक्रवाती तूफान की वजह से मानसून केरल से पहले पूर्वोत्तर भारत में दस्तक देगा।

ये भी पढ़ें : रविवार रात हुई बारिश से जानिए किसको हुआ फायदा और किसको नुकसान

स्काइमेट वेदर के मुताबिक, मोरा तेजी से नॉर्थ ईस्‍ट की ओर बढ़ रहा है और 30 मई को चटगांव के पास बांग्लादेश तट को पार कर जाएगा। बताया जा रहा है कि इसकी वजह से पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 30 मई को दक्षिण असम, मेघालय, त्रिपुरा, और मिजोरम में भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल और नागारलैंड में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।


इसके साथ ही यह आशंका जताई जा रही है कि अगले 48 घंटों में दक्षिण असम, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम में 45 से 65 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। मोरा चक्रवात की वजह से 29 और 30 मई को मछुआरों को समंदर से दूर रहने की चेतावनी जारी कर दी गई है। साथ तटीय क्षेत्र के लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी गई है।

बिहार में तेज़ बारिश से 23 की मौत

बिहार के पूर्वी और पश्चिम चंपारण जिले में रविवार को बारिश के दौरान हुए वज्रपात, आंधी और तूफान की चपेट में आकर 23 लोगों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पश्चिम चम्पारण में 6 पूर्वी चम्पारण में 5 जमूई में 4 मधेपुरा, मुंगेर, और भागलपुर में 2-2 मौते वैशाली समस्तीपुर में एक एक मौत की सूचना है हालांकि मरने वालों की संख्या इससे कहीं ज्यादा है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.