नासा ने खोजे पृथ्वी के आकर के 7 नए ग्रह 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नासा ने खोजे पृथ्वी के आकर के 7 नए ग्रह अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने घोषणा करते हुए कहा है कि गहरे खोज में खोज करने वाले वैज्ञानिकों को एक नए सौरमंडल के अस्तित्वं का पता चला है।

वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने घोषणा करते हुए कहा है कि गहरे खोज में खोज करने वाले वैज्ञानिकों को एक नए सौरमंडल के अस्तित्वं का पता चला है। वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के आकार जैसे सात नए ग्रहों को खोजा है जिनमें से तीन पर तो धरती की तरह जीवन की संभावना भी जताई है।

नासा ने ट्वीट करते हुए ख की यह सभी ग्रह एक ही तारे की परिक्रमा करते हैं। नासा के मुताबिक ये तीन ग्रह रहने लायक हो सकते हैं। जिस तारे के इर्द-गिर्द ये हैं, उस स्टार का नाम TRAPPIST-1 है। यह स्टारर पृथ्वी से 40 प्रकाश वर्ष दूर है। दशकों से अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए अंतरिक्ष में जीवन की उत्पनत्ति सबसे बड़ा सवाल रहा है।


कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के अंतरिक्ष वैज्ञानिक एमुरी ट्रायड ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा अभी तक सौरमंडल के बाहर 3,500 ग्रहों की खोज हुई है। ये नए खोजे गए ग्रह भी उन्हीं में से एक हैं और यह उन सातों ग्रह पर जीवन कि संभावनाओं का पता लगाने की दिशा में यह हमारा एक निर्णायक कदम हो सकता है।

नासा ने अपनी प्रेस रिलीज के दौरान कहा कि स्पिट्जर स्पेीस टेलीस्कोकप ने पाया कि आकार में यह ग्रेह प्रथ्वी जितने बड़े है और हमारे वैज्ञानिको ने बतौया है की ये ग्रेह रहने लायक हो सकते है और 'आवासीय जोन' के दायरे में आते हैं।नासा ने यह भी कहा कि हमारे लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और हम इस उपलब्धि से बेहद खुश है।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.