नेपाल में निकाय चुनाव के मद्देनजर भारत नेपाल सीमा होगी सील  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नेपाल में निकाय चुनाव के मद्देनजर भारत नेपाल सीमा होगी सील  भारत-नेपाल बॉर्डर। फाइल फाेटो

महाराजगंज (भाषा)। पड़ोसी देश नेपाल में नगर निगम चुनाव के 48 घंटे पहले कल से नेपाल से लगी भारत की सीमा सील कर दी जायेंगी। महाराजगंज के जिलाधिकारी वीके सिंह ने आज यहां बताया कि उच्च स्तरीय समन्वय समिति में यह फैसला लिया गया कि पड़ोसी देश में चुनाव के समय असमाजिक तत्व कोई गड़बड़ी न फैला सकें और चुनाव के माहौल को खराब न कर सकें, इसके लिए सीमा को सील किया जाए।

ये भी पढ़ें : नेपाल के बार्डर से सटे जिलों का कड़वा सच, पढ़ने की चाहत तो है पर पढ़ें कैसे ये बेटियां

इस उच्च स्तरीय बैठक में स्थानीय प्रशासन, पुलिस, सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सेना, कस्टम सहित दोनो देशों के कई विभाग शामिल थे। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एसएसबी भारत नेपाल सीमा पर एक हजार 751 किलोमीटर तक तैनात है।

ये भी पढ़ें : नेपाल के लोग आज भी उस घटना को यादकर सिहर उठते हैं, एक राजकुमार की प्रेम कहानी और 11 लोगों की हत्या

इसमें से उत्तर प्रदेश में करीब 599 किलोमीटर लंबी सीमा नेपाल से सटी है और यह प्रदेश के सात जिलों पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज जिलों की सीमाओं से सटी है। नेपाल में कुछ मधेस विचारधारा वाली पार्टियां चुनाव का विरोध कर रही है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहांक्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.