नॉर्थ कोरिया ने परमाणु बम से अमेरिका के शहर को कर दिया तबाह, वीडियो वायरल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नॉर्थ कोरिया ने परमाणु बम से अमेरिका के शहर को कर दिया तबाह, वीडियो वायरलउत्तरी कोरिया द्वारा जारी वीडियो का एक दृश्य।

नई दिल्ली। उत्तर कोरिया, अमेरिका के खिलाफ लगातार अपने मंसूबे जाहिर कर रहा है। इस जारी तनाव के बीच एक बार फिर एक वीडिओ वायरल हो रहा है, जिसमे, उत्तरी कोरिया द्वारा अमेरिका के एक शहर पर मिसाइल दाग कर उसे आग के गोले में तब्दील होते दिखाया जा रहा है। इस वीडियो ने दुनिया भर में दहशत का माहौल बना दिया है। बुद्धिजीवी सोचने के लिए मज़बूर हैं कि कहीं ये तृतीय विश्व युद्ध का आगाज तो नहीं है। हालांकि यह वीडियो प्रोपोगेंडा करार दिया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि उत्तर कोरिया की तरफ से अमेरिका के एक शहर के ऊपर परमाणु बम गिराया जा रहा है। वीडियो में इसे काफी वीभत्स तरीके से पेश किया गया है। जिसमें पूरा शहर आग के गुबार में तब्दील हो जाता है। इस वीडियो में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग भी दिखाई दे रहे हैं।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

वीडियो में दिखाया गया है कि अमेरिका का एक शहर आग के गोले में बदल गया है सब कुछ तबाह होने के बाद अमेरिका का झंडा भी जलता हुआ नजर आ रहा है। आखिर में किंम जोंग और उसके अधिकारी ताली बजारकर इसका स्वागत करते हैं। साथ ही कोरियाई बैंड भी बजाया जाता है। जानकारों के अनुसार उत्तर कोरिया पहले भी इस तरह का वीडियो जारी कर चुका है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

              

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.