चना और चना दाल का बढ़ा दायरा, ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में हुए शामिल
गाँव कनेक्शन 28 Jun 2017 11:47 AM GMT

लंदन। अब भारत के दो और शब्द चना व चना दाल को ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में शामिल कर लिया गया। ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में शामिल किए गए कुछ नए शब्दों को आज सार्वजनिक किया गया जिनमें भारत में रोजर्मा के भोजन में शामिल चना और चना दला भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : कई देशों पर एक और बड़ा साइबर अटैक, भारत पर भी खतरा
चना को chickpeas और चना दाल को split chickpea कहते हैं। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जोड़े गए 600 से ज्यादा नए शब्दों में चना और चना दाल शामिल हैं। हर तीन महीने में डिक्शनरी में जीवनशैली और समसामयिक विषयों से लेकर शिक्षा जगत तक के नए नए शब्दों को शामिल किया जाता है।
ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
हिंदी समाचार Samachar समाचार चना चना दाल ऑक्सफोर्ड इंग्निश डिक्शनरी ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी chickpea split chickpea Oxford Dictionary
Next Story
More Stories