एलओसी पर गोलीबारी को लेकर पाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
एलओसी पर गोलीबारी को लेकर पाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त को तलब कियाइंडिया पाकिस्तान बॉर्डर। फोटो: साभार इंटरनेट

इस्लामाबाद (भाषा)। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर कथित गोलीबारी को लेकर इस्लामाबाद में भारत के उप उच्चायुक्त को आज तलब किया। गोलीबारी में दो लोग मारे गये और तीन अन्य घायल हो गये। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि इससे पहले पाकिस्तान ने भारत पर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एलओसी पर संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप लगाया था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी थी और तीन अन्य घायल हो गये।

बयान में कहा गया कि उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को चिरीकोट और सतवाल सेक्टरों में भारतीय बलों की कथित गोलीबारी को लेकर तलब किया गया। गोलीबारी में कथित रूप से एक महिला समेत दो नागरिक मारे गये। तीन अन्य घायल हो गये।

संबंधित खबर : एलओसी पर भारत, पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के बीच भारी गोलीबारी

विदेश कार्यालय ने कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया और दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया। साथ ही भारत के नियंत्रण वाले बलों द्वारा बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए इसकी निंदा की। विदेश कार्यालय ने कहा, ''महानिदेशक ने भारतीय पक्ष से 2003 की संघर्ष विराम व्यवस्था का सम्मान करने व इसकी और संघर्ष विराम उल्लंघन की अन्य घटनाओं की जांच करने के लिए एलओसी पर शांति बनाये रखने का निर्देश देने का आग्रह किया।''

इस बीच सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा, ''पाकिस्तानी सेना के जवानों ने भारत की ओर से बिना उकसावे के की गयी गोलीबारी का प्रभावी तरीके से जवाब दिया।''

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.