रामेश्वरम में कलाम के स्मारक का काम शुरू

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
रामेश्वरम में कलाम के स्मारक का काम शुरूपूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के 85वें जन्मदिन पर आज उनके स्मारक का निर्माण कार्य यहां पैयकरम्बू में शुरू हो गया।

रामेश्वरम (तमिलनाडु) (भाषा)। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के 85वें जन्मदिन पर आज उनके स्मारक का निर्माण कार्य यहां पैयकरम्बू में शुरु हो गया।

पूर्व राष्ट्रपति के बड़े भाई एपीजे मुत्थुमीरण मारकैयर ने यहां निर्माण स्थल पर भूमि पूजा की और उसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया। समारोह में पूर्व राष्ट्रपति के परिवार के सदस्यों, कई छात्रों और सरकारी अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

पीके सिंह के नेतृत्व में डीआरडीओ अधिकारियों के एक दल ने कल निर्माण स्थल का दौरा किया था और स्थानीय अधिकारियों से स्मारक संबंधी विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की थी। उन्होंने बताया कि स्मारक और एक ज्ञान केंद्र के लिए 50 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। अगले साल 27 जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति की दूसरी पुण्यतिथि पर स्मारक का उद्घाटन किया जाएगा।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.