स्मार्ट फोन बदल सकते हैं भारतीय किसानों की किस्मत, लेकिन कैसे?

अमित सिंहअमित सिंह   15 July 2016 5:30 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
स्मार्ट फोन बदल सकते हैं भारतीय किसानों की किस्मत, लेकिन कैसे?gaonconnection

लखनऊ। देश में किसानों का दो वर्ग है एक वो जो समृद्ध है जिसे मुनाफ़ा कमाने की समझ है। उसके अंदर खुद को नुकसान से बचाने का हुनर है, और दूसरा वर्ग वो है जो गरीबी का शिकार है जिसे टेक्नोलॉजी और आधुनिकता की समझ कम है। जो खेती से मुनाफ़ा नहीं कमाता बल्कि मुश्किल से दो वक्त की रोटी का इंतज़ाम कर पाता है।

क्या स्मार्ट फोन अपनाने और इंटरनेट का इस्तेमाल करने से गरीब किसानों के भी अच्छे दिन आ पाएंगे? क्या उन्हें कर्ज़ से मुक्ति मिल जाएगी? क्या उनके अंदर भी खेती से जुड़े आधुनिक तरीकों की समझ विकसित हो पाएगी?

हर हाथ में स्मार्ट फोन पहुंचने और इंटरनेट के माध्यम से खेती के आधुनिक तरीकों और नुस्खों को सीखना आसान हो गया है। इससे किसान ना सिर्फ़ बेहतर खेती कर पाएगा बल्कि अच्छी उपज के साथ उसकी कमाई में भी इज़ाफ़ा होगा।

इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ने के बावजूद अभी भी खेती-किसानी से जुड़ी ज्यादा जानकारियां किसानों के लिए इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में इसे बढ़ाए जाने की ज़रूरत है। देश और किसानों के लिए नीतियां बनाने वालों को इस ओर भी ध्यान देने की ज़रूरत है ताकि किसान आसानी से खेती और किसानी से जुड़ी जानकारियों को आसानी से एक्सिस कर पाएं।

 

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.