वाराणसी भगदड़ में मौतों के लिए सपा सरकार और प्रशासन जिम्मेदार: केशव मौर्य

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
वाराणसी भगदड़ में मौतों के लिए सपा सरकार और प्रशासन जिम्मेदार: केशव मौर्यकेशव प्रसाद मौर्य फाइल फोटो

लखनऊ। वाराणसी में गुरु पुर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान राजघाट पुल पर हुए दर्दनाक हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मारे गए लोगों पर संवेदना व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने मौत के लिए प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।

निर्णयहीनता की शिकार सपा सरकार और प्रशासन

मौर्य ने कहा कि इस समय प्रदेश की सपा सरकार आपसी पारिवारिक कलह के कारण निर्णयहीनता की शिकार है। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, जिसके कारण प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी भी दिग्भ्रमित है। प्रदेश का प्रशासन भी सरकार की ही तरह निर्णयहीनता का शिकार है। प्रदेश की सरकार और प्रशासन दोनों के अनिर्णय के कारण प्रदेश की जनता बेसहारा है।

पहले से नहीं की गई व्यवस्था

भाजपा अध्यक्ष ने सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी बड़ी भीड़ के जुटने के कारण भीड़ को व्यस्थित करने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी। खुफिया सूचना तंत्र भी कोई जानकारी नहीं जुटा पाया। जिसके कारण अराजकता, अव्यवस्था हुई और भगदड़ मच गई, जिससे मौतें हुई। इन मौतों के लिए प्रशासन और सरकार जिम्मेदार है।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.