नेपाल के लोग आज भी उस घटना को यादकर सिहर उठते हैं, एक राजकुमार की प्रेम कहानी और 11 लोगों की हत्या

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नेपाल के लोग आज भी उस घटना को यादकर सिहर उठते हैं, एक राजकुमार की प्रेम कहानी और 11 लोगों की हत्याराजकुमार ने 11 लोगों की हत्या के बाद कर ली थी खुदकुशी।

काठमांडु/लखनऊ। आज ही के दिन करीब 16 साल पहले नेपाल के राजपरिवार में बेहद हैरान कर देने वाली घटना घटी थी जब राजकुमार ने अपने पूरे परिवार वालों को मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के कई तर्क हैं लेकिन जो सबसे प्रसिद्ध है वो है राजकुमार की प्रेमकहानी।

बताया जाता है कि दीपेंद्र सिंधिया राजवंश से जुड़ी देवयानी राणा से शादी करना चाहते थे लेकिन उनका परिवार खासकर किंग वीरेन्द्र और क्वीन ऐश्वर्य इसके खिलाफ थे। इस बात से नाराज होकर प्रिंस ने एक जून 2001 को डायनिंग टेबल पर ही अपने परिवार पर गोली चला दी थी।

इस हत्याकांड में किंग बीरेन्द्र, क्वीन ऐश्वर्य, प्रिंसेज श्रुति के साथ प्रिंस निरंजन के अलावा किंग बीरेन्द्र के भाई धीरेन्द्र, बहन शांति व शारदा, शारदा के पति कांधा, किंग की चचेरी बहन जयंती की मौत हुई। इनकी हत्या करने के बाद प्रिंस दीपेन्द्र ने स्वयं भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

यह भी बताया जाता है कि उस दिन दीपेंद्र बुरी तरह नशे में थे। वह अपने पिता से किसी बात पर बहस करने लगे। उसके बाद दीपेंद्र हथियार लेकर आए और सबसे पहले अपने पिता को निशाना बनाया। इसके बाद दीपेंद्र इतना आक्रमक को गया कि जो कोई उसके सामने आ रहा था वो उसका निशाना बनता जा रहा था।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.