मनचलों से निपटने का ये तरीका पढ़कर आप भी इस लड़की की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे

Astha SinghAstha Singh   7 Oct 2017 4:24 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मनचलों से निपटने का ये तरीका पढ़कर आप भी इस लड़की की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगेमनचलों के साथ सेल्फी

लखनऊ। आजकल लड़कियां बोल्ड होती जा रही हैं और वो छेड़छाड़ करने वालों को बख्शती नहीं हैं बल्कि उनका सामना करती हैं। कई मामलों में तो लड़कियां खुद मनचलों को सबक सिखाते हुए जमकर धुनाई कर देती हैं और फिर उन्हें थाने ले जाती हैं, लेकिन एक लड़की ऐसी भी है जो अपने साथ छेड़छाड़ करने वाले पुरुषों से न तो झगड़ा करती है और न ही उनके खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज करवाती है। वो बस उनके साथ सेल्फी लेती है और फिर उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर देती है।

ऐम्सटर्डम की रहने वाली 20 वर्षीय नोवा जेन्स्मा को अक्सर सड़क पर चलते पुरुषों की अश्लील फब्तियों व छेड़छाड़ का सामना करना पड़ता है। पहले तो वो ऐसे लोगों के साथ लड़ाई करती थीं, लेकिन बाद में उन्होंने इससे निपटने का एक अलग ही तरीका अपना लिया। वो अब छेड़छाड़ करने वाले पुरुषों के साथ सेल्फी लेती है और फिर उन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर देती है। इन फोटोज के साथ वो ये भी जानकारी देती है कि संबंधित पुरुष ने उससे क्या छेड़छाड़ की।

ये भी देखें- सहें नहीं, घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं

नोवा ने अब इस पहल को एक महीने तक करके एक प्रोजेक्ट तैयार करने का फैसला किया है। वो मानती हैं कि ये वैश्विक समस्या है और इसलिए वो इस बारे में लोगों को जागरूक करना चाहती हैं। अपने इस कदम के पीछे की वजह बताते हुए नोवा कहती हैं कि उन्हें नहीं पता था कि कोई अगर फब्तियां कसे तो क्या करना चाहिए। अगर वो इसका विरोध करती थी तो चीजें और बिगड़ जाती थीं और उन्हें वाकई लड़ना पड़ता था, लेकिन ऐसी चीजें नजरअंदाज भी नहीं की जा सकती इसलिए उन्होंने सेल्फी लेना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि ऐसा करते वक्त छेड़छाड़ करने वाला व्यक्ति कभी उनसे ये सवाल नहीं करता कि वो सेल्फी क्यों ले रही है, उल्टा वो खुशी-खुशी नोवा के साथ सेल्फी खिंचवाते हैं।

नोवा ने हालांकि ये साफ किया कि उनका इरादा किसी को शर्मिंदा करने का नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि फोटो में दिख रहा कोई आदमी उनसे पोस्ट डिलीट करने को कहेगा तो वो ऐसा कर देंगी, क्योंकि सेल्फी लेना और फिर उसे शेयर करके वो बस ये दिखाना चाहती हैं कि किसी की निजता में दखल देने पर कैसा महसूस होता है।

दुनियाभर के लोग कर रहे प्रशंसा

इस तरीके ने बहुत काम किया। एक महीने के भीतर ही 90,000 से अधिक फोलोवर जुड़ गए नोवा के instagram से। नोवा की बहादुरी को बहुत लोगों ने बढ़ावा दिया और उसकी प्रशंसा की।

@ आरएबी_एचकेए ने लिखा, "इस पेज पर लिखा सब कुछ सच है" "दुखद लेकिन सत्य।"

"दुनिया में एक औरत होना भी अपने आप में एक कठिन काम है" (साओ पाउलो में हर रोज यहां ऐसा होता है), "नथलनान ने टिप्पणी की।

ये भी देखें-

बीएचयू की कहानी 4 लड़कियों की जुबानी... ‘हां हम हर वक्त छेड़खानी की दहशत में जीते हैं’, देखें वीडियो

बीएचयू विवाद : “कुर्ते में हाथ डाला था, कोई कहां तक बर्दाश्त करे”

उसने छेड़खानी के खिलाफ आवाज़ उठाई लोगों ने कहा- तुमने सबकी नाक कटवा दी

#स्वयंफेस्टिवल: अगर कोई मनचला करे छेड़खानी तो मिलाइये 1090

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.