जमैका पब में गोलीबारी में तीन की मौत, एक घायल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जमैका पब में गोलीबारी में तीन की मौत, एक घायलगोलीबारी में दो पुरुषों और एक महिला की जान चली गई।

किंग्स्टन (एपी)। जमैका के एक पब में एक बंदूकधारी ने चार लोगों पर गोली चला दी जिसमें से तीन की मौत हो गई और एक गंभीर रुप से जख्मी हो गया।

पुलिस ने बताया कि दक्षिण पूर्वी जमैका के सेंट कथरीन पेरिश में शुक्रवार रात हुई गोलीबारी में दो पुरुषों और एक महिला की जान चली गई। जख्मी हुआ एक अन्य पुरुष अस्पताल में है और उसकी हालात गंभीर लेकिन स्थिर है। मृतकों और घायल व्यक्ति की पहचान और उम्र उजागर नहीं की गई है। अधिकारियों ने वारदात का मकसद भी नहीं बताया है। इसकी जांच की जा रही है।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.