अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सम्मान में विशेष स्मारक टिकट जारी करेगा संयुक्त राष्ट्र

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   19 April 2017 1:32 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सम्मान में विशेष स्मारक टिकट जारी करेगा संयुक्त राष्ट्रसाभार : संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन के ट्वीट से लिया गया है।

संयुक्त राष्ट्र (भाषा)। संयुक्त राष्ट्र 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सम्मान में विशेष स्मारक टिकट जारी करेगा।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया, ‘‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सम्मान में जल्द ही जारी हो रहा है विशेष टिकट।''

संयुक्त राष्ट्र की पोस्टल एंजेंसी यूएन पोस्टल एडमिनिस्ट्रेशन (यूएनपीए) योग दिवस मनाने के लिए जल्द ही नया विशेष कार्यक्रम जारी करेगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस साल 2015 से मनाया जा रहा है। विशेष कार्यक्रम में पवित्र भारतीय ध्वनि ‘ओम' और योग की कई मुद्राओं के चित्र होंगे।

दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नेतृत्व में तत्कालीन संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के साथ संयुक्त राष्ट्र में पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2015 में मनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र का स्मारक टिकट एक ही साथ यूएन के सभी कार्यालयों न्यूयॉर्क, जिनेवा और वियना में जारी किया जाता है।

                  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.