वृद्धा के साथ दुष्कर्म के आरोप में अमेरिकी युवक को 100 साल की कैद  

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   29 April 2017 12:11 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
वृद्धा के साथ दुष्कर्म के आरोप में अमेरिकी युवक को 100 साल की कैद  सौ साल की जेल। प्रतीकात्मक फोटो

वाशिंगटन (आईएएनएस)। अमेरिका के इलिनोइस राज्य में एक युवा को 85 वर्षीया एक महिला के साथ लूटपाट करने और दुष्कर्म के मामले में 100 साल कैद की सजा दी गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 23 वर्षीय अपराधी टेविन रेनी के बचाव को लेकर किसी अतिरिक्त प्रस्ताव की सुनवाई चार मई को होगी। रेनी 2015 में नववर्ष के दिन शिकागो से करीब 40 किलोमीटर दूर एक वृद्धा के घर में घुस गया।

दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

उसके बाद उसने बंदूक दिखाकर वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे जबरन एटीएम ले जाकर उसके पैसे निकलवा लिए। आरोपी को महिला के साथ दुष्कर्म के लिए 60 साल और बंदूक का डर दिखाकर लूटपाट करने के जुर्म में और 40 साल की सजा दी गई है।

            

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.