अंतरिक्ष में उगाई गई ‘तोक्यो बेकाना’ नामक चीनी बंद गोभी : नासा 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   18 Feb 2017 7:17 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अंतरिक्ष में उगाई गई ‘तोक्यो बेकाना’ नामक चीनी बंद गोभी : नासा अंतरिक्षयात्रियों ने लगभग एक माह तक प्रयास करने के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में चीनी बंदगोभी उगाई।

वाशिंगटन (भाषा)। अंतरिक्षयात्रियों ने लगभग एक माह तक प्रयास करने के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में चीनी बंदगोभी उगाई।

नासा के अनुसार अंतरिक्षयात्री पेगी विटसन ने जापान की ‘तोक्यो बेकाना' नामक चीनी गोभी उगाई। अंतरिक्ष केंद्र के अंतरिक्षयात्रियों को इनमें से कुछ गोभी खाने के लिए मिलेंगी और बाकी नासा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र में वैज्ञानिक अध्ययन के लिए सुरक्षित कर लिया जाएगा। यह अंतरिक्ष केंद्र में उगाई जाने वाली पांचवी फसल होगी अैर पहली चीनी गोभी। चीनी गोभी का चुनाव अनेक पत्तेदार सब्जियों के आकलन के बाद किया गया।

नासा के मुताबिक उसके जॉनसन अंतरिक्ष केंद्र के अंतरिक्ष खाद्य प्रणाली टीम के पास चार नाम भेजे गए थे। इनमें से तोक्यो बेकाना चुना गया।

             

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.