Youtube से 6 साल के बच्चे ने साल भर में कमाए 70 करोड़ रुपए

vineet bajpaivineet bajpai   21 Dec 2017 5:03 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
Youtube से 6 साल के बच्चे ने साल भर में कमाए 70 करोड़ रुपए

रेयान अमेरिका का रहने वाला है, वो खिलौनों का रिव्यू करता हैं।

इन दिनों सोशलमीडिया पर एक ख़बर खूब वायरल हो रही है कि एक 6 साल का बच्चा youtube से एक साल में 71 करोड़ रुपए कमाता है। इस बच्चे का नाम रेयान है जिसका youtube पर Ryan ToysReview के नाम से चैनल है। रेयान के माता-पिता उसका विडियो बनाकर youtube पर डालते हैं, जिसे करोड़ों लोग देखते हैं। फोर्ब्स मैगज़ीन ने वर्ष 2017 में रेयान को youtube से सबसे अधिक कमाई करने वालों की लिस्ट में रखा है।

रेयान अमेरिका का रहने वाला है, वो खिलौनों का रिव्यू करता हैं जिसका विडियो बनाकर रेयान के माता-पिता youtube पर डाल देते हैं। रेयान ने वर्ष 2017 में 11 मिलियन डॉलर की कमाई की है। भारतीय मुद्रा में ये रक़म 70 करोड़ से भी ज़्यादा बनती है। रेयान के वीडेयों को करोड़ों लोग देखते हैं।

ये भी पढ़ेें - शहर की नौकरी छोड़ गाँव में बना रहे टोमैटो सॉस, साल की कमाई 30 लाख

"यूट्यूब चैनल का ख़्याल तब आया जब वे तीन साल के थे। रेयान छोटी उम्र से ही खिलौनों की रिव्यू वाले टीवी चैनल्स ख़ूब देखा करते थे।" हाल ही में वॉशिंगटन पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में रेयान की मां ने बताया, "एक दिन रेयान ने मुझसे कहा कि दूसरे बच्चों की तरह मैं यूट्यूब पर क्यों नहीं हूं। और तब हमने कहा कि हम ये कर सकते हैं। हम खिलौनों की एक दुकान पर गए, एक लीगो ट्रेन खरीदा और यहीं से शुरुआत हुई।"

रेयान ने 2015 में youtube चैनल शुरू किया था, फिलहाल रेयान के चैनल के एक करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

14 फरवरी 2005 को तीन लोगों (स्टीव चैन, चाड हर्ले, जावेद करीम) ने मिलकर youtube बनाया था। और youtube पर पहला वीडियो 'मी ऐट द ज़ू' 23 अप्रैल 2005 को जावेद करीम ने अपलोड किया था। इसे अभी भी यूट्यूब पर देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ेें - इन अनोखी फसलों को उगा कर सिक्किम के किसान कर रहे हैं आठ गुना ज़्यादा कमाई

ये तो थे अमेरिका के रेयान, आइये अब हम आपको मिलवाते हैं भारत के कुछ ऐसे धुरंधरों से जो घर बैठे youtube से करोड़ो रुपए कमाते हैं।

तन्मय भट्ट

भारत के सबसे विवादित और प्रसिद्ध यूट्यूब चैनल AIB के सहसंस्थापक तन्मय भट्ट ने साल 2009 में कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा। तन्मय ने कई कॉमेडी शो में काम करने के साथ रागिनी एमएमएस 2 में कैमियो रोल किया था। फोर्ब्स पत्रिका ने साल 2017 के सबसे अमीर लोगों की सूची में तन्मय को भी जगह दी है। खबर लिखने तक तन्मय के यूट्यूब चैनल के 2,773,793 सब्सक्रइबर्स हैं और 320,670,002 व्यूज हैं।

भुवन बाम

भुवन ने वर्ष 2015 में BB Ki Vines नाम से अपना यूट्यूब चैनल बनाया था और आज वो सबसे सफल लोगों में से एक हैं। भुवन के यूट्यूब पर 5,315,020 सब्सक्राइबर्स औऱ 721,028,495 व्यूज हैं।

ये भी पढ़ेें - सीए की नौकरी छोड़ कर रहे हैं खेती, हर साल होती है 50 लाख की कमाई

संजय थुम्मा

संजय वर्ष 2008 में Vahchef - VahRehVah नाम से यूट्यूब चैनल बनाया था। संजय अमेरिका में शेफ थे लिकिन जब उनको youtub पर सफलता मिली तो वे अपनी पत्नी के साथ भारत आ गये। इस समय संजय अपनी पत्नी के साथ यूट्यूब चैनल चलाते हैं जिसमें वो खाना बनाने के तरीके सिखाते हैं। संजय थुम्मा के यूट्यूब पर 1,130,485 सब्सक्राइबर्स 479,354,411 व्यूज हैं।

निशा मधूलिका

साल 2007 में अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए निशा मधूलिका ने एक ब्लॉग लिखा जिसको आगे बढ़ाते हुए साल 2011 तक इन्होंने 100 से ज्यादा रेसिपी लिख दी थीं। इसके बाद वीडियो बनाने का सिलसिला शुरु हुआ। इस समय मधूलिका के पति भी यूट्यूब चैनल में उनकी मदद करते हैं। मधूलिका के यूट्यूब चैनल पर 3,156,830 सब्सक्राइबर्स और 753,455,868 व्यूज हैं।

ये भी पढ़ेें - ताजमहल से हर साल भारत को होती है करोड़ों रुपये की कमाई, ये है आंकड़ा

सनम पुरी

सनम पुरी को बचपन से ही संगीत का शौक था। साल 2010 में अपने दोस्तों के साथ एसक्यूएस सुपरस्टार बैंड बनाया। फिल्म गोरी तेरे प्यार में का धत तेरी की गाने का ब्रेक मिलने के बाद सनम पुरी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और इसके बाद ये यूट्यूब पर आ गये। इस समय सनम हर यूट्यूब के अलावा लाइव शो भी करते हैं। सनम के चैनल पर 3,036,376 सब्सक्राइबर्स और 593,435,891 व्यूज हैं।

ये भी पढ़ेें - आस्ट्रेलिया से 30 लाख की नौकरी छोड़ बेच रहा चाय, लाखों में कमाई कर युवाओं को दे रहे रोजगार

           

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.