सबसे अधिक त्रिपुरा में 81.8%, सबसे कम जम्मू और कश्मीर में 54.49 % मतदान

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सबसे अधिक त्रिपुरा में 81.8%, सबसे कम जम्मू और कश्मीर में 54.49 % मतदान

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पहले चरण का मतदान आज 11 अप्रैल को पूरा हुआ। पहले चरण में 91 सीटों के लिए मतदान हुआ, इसमें 1279 प्रत्याशियों की किस्मत परखी गई। मतदान के लिए आज 14 करोड़ 20 लाख 54 हजार मतदाता रजिस्टर्ड थे।

चुनाव आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदान की जानकारी दी। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि, शाम पांच बजे तक आई जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बस्तर सीट पर 56 प्रतिशत मतदान हुए। वहीं अंडमान निकोबार की एक सीट के लिए 70.67 प्रतिशत मतदान हुआ। तेलंगाना की 17 सीटों के लिएं 60 प्रतिशत मतदान हुए तो वहीं आंध्रप्रदेश की 25 सीटों के लिए मतदान की संख्या 55 प्रतिशत रही। उत्तराखण्ड में 57.85 प्रतिशत मतदान हुए तो वहीं जम्मू और कश्मीर में मतदान की संख्या 54.49 प्रतिशत रही।

इलेक्शन कनेक्शन की और खबरें- छत्तीसगढ़ः नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सली हिंसा का असर, कुछ केंद्रों पर शून्य मतदान

सिक्किम में 69 प्रतिशत मतदान हुए। नागालैंड में मतदान प्रतिशत 78 रहा। मिज़ोरम में 60 प्रतिशत मतदान हुए। मणिपुर में मतदान प्रतिशत 78.2 रहा। असम में मतदान की संख्या 68 प्रतिशत रही तो वहीं त्रिपुरा में 81.8 प्रतिशत मतदान हुए। पश्चिम बंगाल में मतदान का प्रतिशत 81 रहा।

महाराष्ट्र में 7 सीटों पर हुए चुनाव में 56 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं मेघालय में शाम छह बजे तक मतदान का प्रतिशत 67.16 रहा। उड़ीसा में चार सीटों के लिए हुए चुनाव में शाम छह बजे तक आई रिपोर्ट्स के आधार पर 68 प्रतिशत मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश में 8 सीटों के लिए हुए चुनाव में 63.69 प्रतिशत मतदान हुए।


आमचुनावों के प्रथम चरण में 11 अप्रैल को 91 सीटों के लिए 20 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में मतदान हुए। इस मतदान के लिए एक लाख 70 हज़ार 664 पोलिंग बूथ लगाए गए थे। हफ्ते भर बाद 18 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान होने हैं।

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक बिहार में लोकसभा की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई तथा विधानसभा की एक सीट नवादा के लिए मतदान समाप्त हो गया है। शाम 6 बजे तक इन चारों लोकसभा क्षेत्रों में 53 प्रतिशत मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत राज्य की चार सीटों पर आज वोट डाले गए। बिहार के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि, "शाम छह बजे तक इन चारों लोकसभा क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत औसतन करीब 53 प्रतिशत रहा।"

अभी भी कई जगहों पर मतदान ज़ारी है। चुनाव आयोग का कहना है कि मतगणना के आंकड़ों में बदलाव होने की संभावना है।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.