लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण के लिए मतदान जारी, कई जगहों पर ईवीएम में खराबी

पहले चरण में 91 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटें शामिल हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश की 295 विधानसभा सीटों पर भी मतदान आज हो रहा है।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण के लिए मतदान जारी, कई जगहों पर ईवीएम में खराबी

लखनऊ (भाषा)। Loksabha Election 2019 First फेज, लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। पहले चरण में 91 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें 1279 प्रत्याशी मैदान में हैं। 14 करोड़ 20 लाख 54 हजार मतदाता आज मतदान करने के लिए रजिस्टर्ड हैं। मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पोलिंग बूथों पर अर्धसैनिक बल तैनात हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान हो रहा है। कई जगहों पर ईवीएम में खराबी की खबर सामने आ रही है।

उत्तर प्रदेश की 8 सीटों के अलावा बिहार की चार, आंध्र प्रदेश की 25, अरूणाचल प्रदेष की दो, असम की पांच, जम्मू कश्मीर की दो, मेघालय की दो, बंगाल की दो, ओडिशा की चार, महाराष्ट्र की सात, तेलंगाना की 17, उत्तराखंड की पांच और छत्तीसगढ, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप की एक-एक सीटों पर मतदान हो रहा है।

अभी तक का मतदान शांतिपूर्ण रहा है। हालांकि कई जगहों पर ईवीएम मशीनों की खराबी का मामला सामने आ रहा है, जिसकी वजह से मतदान प्रक्रिया में रूकावट आ रही है। बिहार की जमुई, यूपी के नोएडा सेक्टर 12 और बिजनौर में ईवीएम खराब होने की खबर आ रही है, जिससे मतदान प्रक्रिया बाधित हुई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडु ने कहा है कि राज्य भर में 157 जगहों पर ईवीएम में खराबी की खबर आ रही है, इससे मतदान प्रभावित हुआ है। उन्होंने चुनाव आयोग से फिर से मतदान कराने की अपील की है। उन्होंने कहा, "जो मतदाता वापिस चले गए, वे फिर वोट देने नहीं आएंगे।"

केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर से बीजेपी उम्मीदवार संजीव बालियान ने आरोप लगाया है कि बुरका पहन कर आए हुए महिलाओं का महिला पुलिस द्वारा चेहरा नहीं चेक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर चेहरे नहीं चेक किए गए चो चुनाव में गड़बड़ियां हो सकती हैं।

पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: संजीव बाल्‍यान ने उठाया बुर्के वाली महिलाओं के चेहरे की जांच का मुद्दा

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर से अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मतदान हमारा कर्तव्य है और सबको मतदान करना चाहिए।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, रमेश पोखरियाल निशंक ने अपना-अपना वोट डाला। वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडु ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश की 295 विधानसभा सीटों पर भी मतदान आज हो रहा है।

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में वाईएसआर कार्यकर्ताओं का हंगामे की खबर है। कार्यकर्ताओं ने पोलिंग रोकने की कोशिश की है। वहीं आंध्र प्रदेश के ही अनंतपुर जिले में जन सेना पार्टी के एक उम्मीदवार मधुसूदन गुप्ता ने पोलिंग बूथ पर ईवीएम को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने पूरे परिवार के साथ नागपुर में अपना वोट डाला। 1 बजे के आंकड़ों के अनुसार मतदान प्रतिशत कुछ इस प्रकार हैं-



  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.