राजस्थान चुनाव 2018: विधानसभा की 199 सीटों पर मतदान संपन्न

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
राजस्थान चुनाव 2018: विधानसभा की 199 सीटों पर मतदान संपन्नसाभार: इंटरनेट

जयपुर (भाषा)। राजस्थान में शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शुुरू हुआ मतदन शाम पांच बजे संपन्न हो गया। इस दौरान कुल ७२.२० फीसदी वोट पड़े। मतदान 15वीं विधानसभा और राज्य की कुल 200 में से 199 सीटों के लिए हुआ। राजस्थान में कुल 4,74,37,761 मतदाता हैं।

साभार: इंटरनेट

कुल 4,74,37,761 मतदाताओं में से 2,47,22,365 पुरुष मतदाता है और बाकि की 2,27,15,396 महिला मतदाता हैं। पहली बार युवा अपने मताधिकार का बड़ी संख्या में (20,20,156) प्रयोग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: राजस्थान चुनाव : विकास के बजाय जाति, गोत्र और हिन्दुत्व हावी

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा बल तैनात

राज्य में चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सफल हो इसके लिए कड़ी सुरक्षा का प्रबंध किया गया था। इस राज्य की आस-पास के राज्यों (पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व गुजरात) से लगती सीमाओं पर कड़ी नाके बंदी कर की गई थी।

लगभग 1,44,941 जवानों को मतदान को निष्पक्ष रूप से और अमन के साथ कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस काम के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 640 कंपनियां शामिल गुई। राजस्थान राज्य में सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए कुल 387 नाके और चेक पोस्ट बनाए गए थे।

साभार: इंटरनेट

विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे यह लोग

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (झालरापाटन से), कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट (टोंक से) और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (सरदारपुरा से) राजस्थान राज्य में चुनाव के लिए मैदान में उतरे हैं।

ये भी पढ़ें: क्या राजस्थान में प्रचार रणनीति में बीजेपी से पिछड़ रही है कांग्रेस

रामगढ़ विधानसभा का चुनाव स्थगित

राजस्थान राज्य की रामगढ़ विधानसभा का चुनाव स्थगित कर दिया गया है क्योकि यहां की सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह चुनाव लड़ रहे थे। लक्ष्मण सिंह का निधन होने के कारण ही रामगढ़ का चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.