शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा में शामिल, लखनऊ में राजनाथ सिंह के खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव

पूनम सिन्हा अब तक राजनीति से बहुत दूर रही हैं। पूर्व अभिनेत्री रही पूनम सिन्हा शादी करने के बाद बॉलीवुड से भी दूर हो गईं थीं।

गाँव कनेक्शनगाँव कनेक्शन   16 April 2019 11:34 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा में शामिल, लखनऊ में राजनाथ सिंह के खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव

लखनऊ। बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा मंगलवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। पार्टी सूत्रों के अनुसार वह लखनऊ में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी, जहां पर उनका मुकाबला गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह से होगा। राजनाथ सिंह ने मंगलवार को ही रोड शो कर पर्चा भरा।

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। सपा के आधिकारिक ट्वीट में कहा गया कि पूनम सिन्हा सपा नेता डम्पिल यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गईं। पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि पूनम के लखनऊ सीट से केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने की संभावना है। लखनऊ की सीट पर मतदान छह मई को होगा।

इससे पहले बीजेपी में रहे बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हुए थे। शत्रुघ्न सिन्हा पिछले दो-तीन साल से बीजेपी नेतृत्व और सरकार के खिलाफ बागी रूख अपनाए हुए थे। हालांकि बीजेपी ने उन्हें निकाला नहीं था। लेकिन चुनावों से ऐन पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गए। शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से सांसद हैं और वह पटना साहिब से ही इस बार चुनाव लड़ेंगे। हालांकि उनकी पत्नी सपा में शामिल हो जाएंगी, ये कयास किसी भी राजनीतिक पंडित ने नहीं लगाया था।

पूनम सिन्हा अब तक राजनीति से बहुत दूर रही हैं। पूर्व अभिनेत्री रही पूनम सिन्हा शादी करने के बाद बॉलीवुड से भी दूर हो गईं थीं।

(भाषा से इनपुट)

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.