एमपी अजब है, सबसे गज़ब है

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
एमपी अजब है, सबसे गज़ब हैgaonconnection, दिल्ली की तरह मध्य प्रदेश की रेप की घटनाओं में होहल्ला क्यों नहीं?

बड़ा फख्र महसूस करती थी मैं जब भी टेलिविज़न पर मध्य प्रदेश का ये विज्ञापन देखा करती थी। बुंदेलखंडी हूं, जन्म मध्य प्रदेश के रीवा में हुआ।दतिया मेरा ननिहाल है।सारे रिश्ते नाते, बचपन की खट्टी मीठी यादें मध्य प्रदेश से ही जुड़ी हुई हैं। गर्मियों की छुट्टियां शुरू हुई नहीं कि हमारा मध्य प्रदेश भ्रमण शुरू हो जाता।

लेकिन आज मैं आप सबको ये सारी बातें क्यों बता रही हूं ? क्यों कि आज मुझे हिंदुस्तान के इस दिल के पत्थर हो जाने पर बेहद अफसोस होता है। अफसोस होता है अपनी जड़ों को सड़ते देखकर। अफसोस होता है और सर शर्मसे झुकता है मध्य प्रदेश में बच्चियों, महिलाओं के साथ हो रहे दुराचार पर और राज्य के मंत्रियों के बयानों पर।

दिल्ली में घटी हर घटना सुर्खियों में होती है। सभी चैनलों पर चर्चा होती है, अखबारों की हेडलाइन होती है। लोग सड़कों पर उतरते हैं, दिल्ली पुलिसकमिश्नर के इस्तीफे की मांग ज़ोर शोर से होती है। गृहमंत्री संसद में बयान देते हैं। ये विरोध अब ज़रूरी है इससे पहले कि बहुत देर हो जाए। पर सवाल ये है कि अपराध क्या सिर्फ देश की राजधानी में हो रहे हैं ? क्याबलात्कारी सिर्फ दिल्ली में हैं ? नेताओं और पुलिस अधिकारियों के गैर-ज़िम्मेदाराना बयान सिर्फ देश के केंद्र में हो रहे हैं?

कई दिन से लगातार मध्य प्रदेश गलत वजहों से ही खबरों में आ रहा है। कभी स्विस टूरिस्ट के साथ बलात्कार तो कभी पांच साल की बच्ची के साथ। हां याद आया- इसी राज्य के एक सम्मानित नेताजी का कहना था किबलात्कार उन महिलाओं के साथ होता है जो मर्यादा पार करती हैं। तो मन में ये सवाल आना तो लाजमी है कि स्विस महिला और पांच साल की एक मासूम ने कैसे मर्यादा पार की होगी। एक नेताजी ने कहा कि स्विस महिला दतिया पहुंचीं तो पुलिस को इत्तिला क्यों नहीं किया। ये बेचारे नेताजी शायद कभी उस महिला के देश स्विटज़रलेंड नहीं गए। मैं गईथी पिछले साल। न मैंने अपने पहुंचने की खबर किसी पुलिलस्टेशन में दी, न मेरे साथ कहीं कोई बदसलूकी हुई, न मुझे वहां एक पल को भी डर लगा। अब आती है आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत की बात कि बलात्कार भारत में नहीं इंडिया में होते हैं। तो जनाब दतिया, सिवनी, जबलपुर, बांधवगढ़ भारत में हैं या इंडिया में, इस पर भी कुछ रोशनी डाल दी जाए तो बड़ी मेहरबानी होगी। आप लोगों को याद दिलाने के लिए तारीखों के साथ कुछ भयावह और दर्दनाक हादसों का ज़िक्र कर रही हूं...

मध्य प्रदेश के शहडोल में नौ साल की बच्ची के साथ सामूहिकबलात्कार की खबर आ रहीहै। आखेटपुरगांव की लड़की के साथ बीती शाम दो लड़कों ने गैंग रेप किया। वह शाम को बकरी चराने निकली थी और घरलौटी तो बेहोश हो गई। अस्पतालमें पताचला कि उसके साथ बलात्कार हुआ है।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश के ही ग्राम टिकारी में एक 45 वर्षीय अधेड़ द्वारा छह वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार किए जाने का मामला साम ने आया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम टिकारी में एक छह वर्षीय बालिका को पड़ोस मेंरहने वाला 45 वर्षीय अधेड़ मेहतराम उइके पैसे व आम का लालच देकर उठा ले गया और दुष्कृत्य किया। परिवार जनों को जब काफी देर तक घर के बाहर बच्ची नहीं दिखी तो उन्होंने खोज-बीन प्रारंभ की तो बालिका उन्हें एक खेत में मिली।-24 अप्रेल

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में 14 साल की आदिवासी बच्ची के साथ बलात्कार की खबर है। बताया जा रहा है कि इसी गांव के एक लड़के ने घर में घुस कर बलात्कार किया और बाद में उसे जला दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। बलात्कार के बाद जली हुई बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।-23 अप्रेल

नागपुर: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक वहशी की दरिंदगी का शिकार बनी चार वर्षीय बालिका का नागपुर के अस्पताल में इलाज जारीहै, मगर उसकी तबीयत और खराब होगई है और उसे मैकेनिकल वैंटिलेटर पर रखा गया है।-21 अप्रेल

दतिया: स्विट्जर लैंड की युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के चलते सुर्खियों में आए मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक और सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस बार एक पार्षदने चार साथियों के साथ मिलकर अपने ही शहर की युवती की इज्जत को तार-तार कर दिया है। पांचों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।-9 अप्रेल

गुना: जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के बर खेड़ा गांव में छेड़खानी एवं बलात्कार के बाद आरोपियों द्वारा चुप रहने की धमकियों से परेशान कक्षा आठवीं की एक छात्रा ने गुरुवार को आत्मदाह कर जान देने का प्रयास किया।लड़की के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 साल की उनकी लड़की को गांव के ही सोनू आदिवासी एवं सोनूसेन काफी दिनों से परेशान कर रहे थे। गत बुधवार उन्होंने उससे बलात्कार किया, जिस की शिकायत लड़की ने अपने परिवार से की। इसके बाद लड़की के पिता ने बजरंगगढ़ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे आरोपियों के हौसलेबुलंद हो गए।- 29 मार्च

भोपाल: स्विटजरलैंड से भारत भ्रमण पर आई एक महिला को सात वहशियों ने अपनी हवस काशिकार बना डाला। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर सात अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भारत भ्रमण पर आया स्विटजरलैंड का जार्ज दंपति साइकिल से ओरछा से आगरा जा रहा था। शुक्रवार को शाम हो जाने के चलते उन्होंने सिविललाइन थाना क्षेत्र के झरियागांव के पास भुतहाजंगल में रुकने का मनबनाया। तभी कुछ हथियार बंद लोगों ने उन्हें घेर लिया औरमहिला के साथ दुष्कर्म किया।-17 मार्च

दक्षिण कोरिया की एक महिला पर्यटक ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि गत 14 जनवरी को मध्य प्रदेश के एक होटल में उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। 23 साल की इस युवती ने कहा है कि मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ बाघ संरक्षित वन क्षेत्र में स्थित एक होटल में एक वेटर ने उसके साथ गत 14 जनवरी को बलात्कार किया।उसने एक होटल में वेटर से अपने कमरे में बीयर मंगाई। उसका आरोप है कि वेटर ने शायद उस बीयर में बेहोशी की दवा या कुछ और मिला दिया, जिससे वह उसे पीते ही बेहोश हो गई। इसके बाद वेटर ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।--1फरवरी

राजनेता बलात्कारों पर भी राजनीति कर रहे हैं। दिल्ली के बलात्कारों पर संसद में शोर करने वाले भाजपा नेताओं को शायद मध्य प्रदेश की स्थिति दिखाई नहीं दे रही। बहरहाल इस राज्य की इस से ज़्यादा बदकिस्मती और क्या हो सकती है कि पर्यटन के लुभावने विज्ञापन टीवी पर दिखाने वाले मध्य प्रदेश में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में 25 फीसदी गिरावट आई है। कुछ दिन पहले दतिया गई थी। लाला के तलाब के किनारे बैठ पुराने महल को देखते हुए यही सोच रही थी कि ये खूबसूरती देखने कोई विदेशी आए भी तो कैसे...

वाकई-- एमपी अजब है...सबसे गज़बहै।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.