एनआईए की ज़द में इंडियन मुजाहिद्दीन का सरगना
गाँव कनेक्शन 20 May 2016 5:30 AM GMT

नई दिल्ली (भाषा)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने आज इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के प्रमुख सरगना को गिरफ्तार किया। एनआईए के अधिकारियों ने कहा कि कर्नाटक के भटकल के निवासी अब्दुल वाहिद सिद्दिबापा को दुबई से यहां पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया।
एनआईए अधिकारियों बताया कि वो दुबई में रहता था और भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए कथित रूप से इंडियन मुजाहिदीन के लिए लोगों की भर्ती कर रहा था। वो दुबई से इस आतंकी संगठन की गतिविधियों के लिए कथित रूप से आर्थिक मदद मुहैया कराता था।
एनआईए अधिकारियों ने कहा कि अब्दुल भारत में विभिन्न जगहों पर हमले के लिए आईएम द्वारा रचे गए एक षडयंत्र से जुड़े मामले में वांछित है। उसे गिरफ्तारी के एक वॉरंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उसके ख़िलाफ़ पहले से ही एक रेड कार्नर नोटिस जारी किया जा चुका है।
More Stories