#स्वयं फेस्टिवल : घने कोहरे और ठंडी हवाओं के बीच मदरसा छात्राओं का दिखा जोश
Rishi Mishra 4 Dec 2016 4:05 PM GMT

स्वाती शुक्ला
लखनऊ। घना कोहरा और ठंडी हवाओं के बीच खुद को हिजाब में ढके मदरसे की छात्राओं ने स्वयं फेस्टिवल में बड़े ही जोश के साथ भाग लिया। इन लड़कियों को इस कार्यक्रम के दौरान यूपी पुलिस की वीमेन पॉवर लाइन के बारे में लड़कियों ने सबसे अधिक जिज्ञासा प्रदर्शित की। लड़कियों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसके अलावा डायल 100 सेवा के बारे में उन्होंने जाना। बच्चियों को ब्रेकथ्रू संस्था की ओर से कोमल मूवी दिखाई गई। उनको गुड और बैड टच के बारे में भी बताया गया।
यासीनगंज में कारी साहब के मदरसे में रविवार को स्वयं फेस्टिवल के तीसरे दिन ये आयोजन किया गया। जिसमें करीब 200 मदरसा छात्राओं ने भाग लिया। उनको यूपी पुलिस के सेशन में 1090 वीमेन पॉवर लाइन की जानकारी दी गई। उनको बताया गया कि किस तरह से संकट के समय या परेशान किये जाने पर वे वीमेन पॉवर लाइन की मदद ले सकती हैं।
एनजीओ ब्रेकथू की ओर से अभिलाषा ने यहां बच्चियों को बैडटच की जानकारी दी गई। उनको बताया गया कि अगर आपको कोई छूता है तो उसकी नीयत का अंदाजा लगाइये। अगर वह आपको बेड टच कर रहा है तो फिर शोर मचा कर उसका विरोध करें। इन बच्चियों को कोमल नाम की मूवी भी दिखाई गई। प्रोफेसर मालिनी ने इन बच्चियों को मनोविज्ञान से जुड़ी जरूरी जानकारियां दीं।
More Stories