महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार देते हुए बोले सीएम अखिलेश- देश की बहुत सी प्रतिभाओं का संबंध यूपी से

Manish MishraManish Mishra   19 Dec 2016 4:02 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार देते हुए बोले सीएम अखिलेश- देश की बहुत सी प्रतिभाओं का संबंध यूपी सेसम्मान पाने वाली महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कन्नौज की सांसद डिंपल यादव। फोटो- विनय गुप्ता

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से 88 महिलाओं और 308 महिला प्रधानों को सम्मानित किया। इसी के साथ मशहूर पियानो वादक ब्रैन साइलस के साथ आठ लोगों को यश भारती पुरस्कार से नवाजा गया।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में कहा, "देश में ऐसी बहुत सी प्रतिभाएं हैं, जिनका संबंध यूपी से है। देश की तरक्की बिना आधी आबादी के नहीं हो सकती।" उन्होंने आगे कहा, "लैपटॉप वितरण योजना में छात्राओं को सबसे अधिक लैपटॉप मिले। बेटियों ने नाम रोशन करने का काम किया है।"

इससे पहले मुख्यमंत्री ने महिला कल्याण विभाग शुरू किए गए आशा ज्योति केन्द्रों का शुभारंभ किया। साथ ही, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग ने एक एमओयू भी किया। साथ ही, सरकारी नौकरियों की जानकारी देने के लिए www.sarkaripariksha.com वेबसाइट और ऐप शुरू किया गया।

ट्रायल रन के दौरान मेट्रो ड्राइव करने वाली दोनों युवतियों को रानी लक्ष्मी बाई सम्मान पुरस्कार दिया गया।

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाने वाली बलिया के गढ़वार ब्लॉक के रसतर कलां ग्राम पंचायत की प्रधान और जिला प्रधान संघ की अध्यक्ष स्मृति सिंह (24 वर्ष) बताती हैं, अवार्ड मिलना ठीक है लेकिन हमें जमीन पर और मेहनत करनी होगी, आखिरी छोर तक योजनाएं पहुंच नहीं पाती। मैने मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया है कि वो गांवों तक योजनाएं आसानी तक पहुंचाने की राह आसान करें।”

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.