लड़कों से ज़्यादा लड़कियों को लिया जा रहा गोद

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लड़कों से ज़्यादा लड़कियों को लिया जा रहा गोदगाँव कनेक्शन

लखनऊ। लड़कों की तुलना में लड़कियों को गोद लेने में लोग तरजीह दे रहे हैं। पिछले तीन साल में 5,167 लड़कों की तुलना में 7,439 लड़कियों को गोद लिया जा चुका है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2012-13 में देश भर में 2,846 लड़कियों और 1,848 लड़कों को गोद लिया गया था। वर्ष 2013-14 में 2,293 लड़कियों और 1,631 लड़कों को गोद लिया गया। 2014-15 में यह आंकड़ा क्रमश: 2,300 और 1,688 थी।

केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (कारा) के अनुसार, लोगों में बच्चियों को गोद लेने की मांग बढ़ी है। यह बहुत अच्छा संकेत है कि लड़कियों को गोद लेने के लिए अधिक से अधिक लोग आ रहे है। सरकार ने लड़कियों के जन्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' पहल की भी शुरुआत की है। 2011 की जनगणना के अनुसार देश में 0-6 उम्र वर्ग में प्रति 1,000 लड़कों पर 918 लड़कियां है।

रिपोर्टर - सुप्रिया श्रीवास्तव

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.