किसानों को झटका: मिल मालिक और आढ़तियों की हड़ताल के चलते धान खरीद पर संकट

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
किसानों को झटका: मिल मालिक और आढ़तियों की हड़ताल के चलते धान खरीद पर संकटधान मंडी।

लखनऊ/ लखीमपुरखीरी। उत्तर प्रदेश में आज से शुरु होने वाली धान की खरीद पर संशय के काले बादल मंडरा रहे हैं। राइस मिलर्स की हड़ताल को आढ़तियों ने भी समर्थन दे दिया है, जिसके बाद लभगय हो गया है कि धान की खरीद शुरु नहीं हो पाएगी।

लखीमपुर खीरी में बैठक करते राइस मिलर्स।

उत्तर प्रदेश के हजारों धान मिल मालिक और आढ़ती अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने 2016-17 के लिए धान के समर्थन मूल्य को घोषित करने के बाद यह घोषणा की थी कि 18 अक्तूबर, 2016 से 28 फरवरी, 2017 तक राज्य एवं केन्द्र सरकार की एजैंसियों के माध्यम से धान खरीदा जाएगा। सामान्य धान का समर्थन मूल्य 1470 रुपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 1510 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। राइस मिलर्स की हड़ताल को आढ़तियों ने दिया समर्थन दिया है, जिसके कारण मंगलवार को धान की खरीद नहीं शुरू हो पाएगी। खरीद बन्द होने से किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। इस साल प्रदेश सरकार ने धान खरीद का लक्ष्य 50 लाख टन तय किया है।

यूपी के एक गांव में धान पीटते किसान।

हालांकि इस वक्त धान की कटाई बड़े पैमाने पर नहीं हो रही है, ऐसे में आवक तो कम होगी लेकिन वो किसान जो धान बेचकर आलू या रबी की दूसरी फसल बोना चाहते थे उन्हें नुकसान हो सकता है।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.