गौरक्षा पर शोर करके कुछ छद्म धर्मनिरपेक्ष जनता में भ्रम फैला रहे हैं: BJP सांसद

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गौरक्षा पर शोर करके कुछ छद्म धर्मनिरपेक्ष जनता में भ्रम फैला रहे हैं: BJP सांसदgaonconnection

नई दिल्ली (भाषा)। गौरक्षा के नाम पर हमलों से देश में माहौल ख़राब होने के कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए BJP के एक सदस्य ने कहा कि गाय की रक्षा के सवाल पर हो-हल्ला करके कुछ छद्म धर्मनिरपेक्ष लोग साम्प्रदायिक रंग देकर जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं और इसका विरोध किया जायेगा।

2016-17 के अनुदान की अनुपूरक मांगों पर चर्चा के दौरान BJP के हुकुम सिंह ने कहा कि लोग गाय का दूध और घी खाते हैं और उस गाय की रक्षा की बात कोई करता है, तो हो-हल्ला किया जाता है। गाय के प्रति ऐसी घृणा का भाव क्यों है? उन्होंने कहा कि गाय की रक्षा की बात करने वालों का विरोध करना और इस बारे में हो-हल्ला करना कुछ लोगों का फैशन बन गया है। हम इस फैशन का विरोध करते हैं और करेंगे।

सिंह ने कहा कि गौरक्षा के लिए राज्यों में कानून बने हैं तब गाय की रक्षा करने वालों का विरोध क्यों? गाय के नाम पर जनता में भ्रम फैलाने का काम कुछ लोग कर रहे हैं, साम्प्रदायिक रंग दे रहे हैं। यह छद्म धर्मनिरपेक्ष लोग हैं। इसका विरोध किया जायेगा।

इससे पहले चर्चा में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस केकेसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षो में देश में असहिष्णुता के माहौल के कारण आर्थिक वृद्धि के लिए जरुरी माहौल नहीं बन सका और सरकार ने इस दिशा में पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि दलितों, मुस्लिमों पर हमले, गौरक्षा के नाम पर हमलों ने माहौल खराब किया और सरकार ने इसे रोकने में कोई पहल नहीं की।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.