घोड़ों में पेट दर्द है खतरनाक, जानिए लक्षण व बचाव

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
घोड़ों में पेट दर्द है खतरनाक, जानिए लक्षण व बचाव

घोड़ों में पेट का दर्द खतरनाक है क्योंकि यह गाय, भैंस की तरह जुगाली नहीं करते हैं इसलिए समय पर उपचार से पशु को बचाया जा सकता है।  

वजह

  • सूखा भूसा खिलाना।
  • पैने और खराब दांत।
  • अचानक चारा बदलना। 
  • अधिक बरसीम खिलाना।
  • पेट में कीड़े/जून होना।
  • कम और गंदा पानी पिलाना। 
  • समय-समय पर पानी न पिलाना। 
  • प्लास्टिक की थैली या रस्सी खाना।
  • सड़ा हुआ दाना व चारा (फफूंद लगा हुआ) खिलाना।
  • जरूरत से ज्यादा दाना/कुट्टी एक ही समय पर देना।

लक्षण

  • पेट फूलना।
  • पेट में पैर मारना।
  • पैर से मिट्टी खोदना।
  • लोट-पोट करना।
  • बेचैन होना।
  • ज्यादा पसीना आना।
  • बार-बार पेट की तरफ देखना।

सुझाव

  • दाने-चारे में अचानक परिवर्तन नहीं करना चाहिए।
  • भूसा धोकर दें।
  • चारा साफ करके और घास झाड़कर दें।
  • थोड़ा-थोड़ा दाना-चारा कई बार में दें।
  • समय-समय पर साफ पानी पिलाएं।
  • हरा चारा भूसे के साथ मिलाकर दें।
  • जानवर को प्लास्टिक व स खाने से बचाएं।                

संकलन : दिति बाजपेई

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.