गणतंत्र के रंग में रंगा अवध

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गणतंत्र के रंग में रंगा अवधगाँव कनेक्शन

लखनऊ। देश के 67वें गणतंत्र दिवस की यूपी परेड का शुभारम्भ माननीयराज्यपाल रामनाइक ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व प्रमुख सचिव आलोक रंजन मौजूद रहे

परेड की शुरुआत कर्नल गगन आनंद ने की। कर्नल गगन सेना के चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ 2004 पद से नवाज़े जा चुके हैं। परेड में सबसे पहले सेना के एमआई अजय टैंक को प्रदर्शित किया गया। यह टैंक 1981 में सेना में शामिल किया गया था।

एमआई अजय टैंक के बाद एपीजी मिसाइल ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। इस मिसाइल की ख़ास बात यह है कि यह तीनकिमी से लेकर 10 किमी तक की दूरी पर दुश्मन के छक्के छुड़ा सकती है।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल को आसमान से सलामी देता सेना का हेलिकॉप्टर एपीने पुष्प वर्षा की।इसके बाद सेना के इलेक्ट्रॉनिक कॉउंटर जैमर उपकरण को भी प्रदर्शित किया गया।

सेना के शौर्य के प्रदर्शन के बाद ससस्त्र सीमा बल महिला व पुरुष टुकड़ी ने माननीय राज्यपाल को परेड में सालामी दी। इस टुकड़ी के बाद आईटीबीपी, लखनऊ पुलिस, होम गार्ड व एनसीसी की टुकड़ियों ने भी अपना जौहर दिखाया व मार्च पाष्ट किया।

इसके बाद लखनऊ के विभिन्न स्कूलों ने  अपनी झांकियां व नृत्य पेश किए। स्कूलों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में डायल 100 , पॉलिथीन हटाओ, मैट्रो, महिला पावर लाइन 1090 व कई समाजवादी पहलों पर आधारित नाटकों व झाकियों को दिखाया गया।

स्कूली बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम के बाद लखनऊ फायर सर्विस स्टेशन का सबसे बड़ा यंत्र एएलपी 420 फायर फाइटिंग मशीन व बलरामपुर अस्पताल द्वारा दी जाने एम्बुलेंस सेवा की झलक दिखाई गयी।

परेड की अंतिम झलकियों में स्व. पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को समर्पित सेना की अग्नि-5, पृत्वी व त्रिशूल मिसाइलों ने परेड की खूबसूरती बढ़ाई

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.