गोमतीनगर में बवाल, अधिकारियों पर हमला

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गोमतीनगर में बवाल, अधिकारियों पर हमलाgaonconnection

लखनऊ। राजधानी में मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ कराने को लेकर एक समुदाय ने पुलिस पर जमकर पत्‍थरबाजी की है। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को लोगों ने जमकर पीटा। इसमें एसीएम चतुर्थ संजय पांडे और सीओ मोहनलालगंज आलोक कुमार जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स को दोनों समुदाय के लोगों को नियंत्रण में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। ख़़बर लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात है।                                           


एसओ गोमतीनगर धीरेंद्र शुक्‍ला ने बताया कि गोमतीनगर के विनीत खंड-3 स्थित प्रज्ञा पार्क में एक पक्ष धार्मिक आयोजन करना चाहता है। इसको लेकर पक्ष ने विरोध दर्ज करवाया है। मामला दो अलग-अलग संप्रदायों के होने की वजह से कई दिनों से तनाव है। पुलिस और प्रशासन ने दोनों पक्षों के बीच थाने में समझौता कराने का प्रयास किया था और दोनों रजामंद भी थे।”                                          


मंगलवार सुबह किसी शरारती तत्‍व ने फिर से धार्मिक आयोजन की बात फैला दी। इसके बाद देर रात हालात बेकाबू हो गए। मौके पर एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है। कुछ शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी भी शुरू कर दी और अधिकारियों को पीट दिया।वहीं माहौल बिगाड़ने के आरोप में दो बीजेपी युवा नेताओं के गिरफ्तार कर लिया गया। बीजेपी युवा नेता अभिजात मिश्रा और मनकामेश्‍वर वार्ड के बीजेपी पार्षद रंजीत सिंह को पुलिस ने मौके से अरेस्‍ट कर लिया है।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.