गर्भावस्था में टहलना फायदेमंद

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गर्भावस्था में टहलना फायदेमंदgaon connection

लखनऊ। गर्भवती महिलाओं को कई तरह की हिदायतें दी जाती हैं। यही वो वक्त भी होता है जब उन्हें सबसे ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। शारीरिक तंदुरुस्ती के साथ ही मानसिक स्थिति का भी ख्याल रखना होता है।

गर्भावस्था में डॉक्टर खानपान में बदलाव के कई नियम बताते हैं। साथ ही कुछ आसान से वर्कआउट और एक्सरसाइज भी बताए जाते हैं। 

गर्भावस्था में टहलने के फायदे बता रहीं हैं लखनऊ की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रज्ञा अग्रवाल-

गर्भावस्था में टहलना बहुत फायदेमंद है। इससे तनाव कम होता है जिसकी वजह से डिलीवरी के नॉर्मल होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा डिलीवरी के बाद रिकवरी भी बहुत जल्दी होती है। 

टहलने के फायदे

1.गर्भावस्था में तनाव होना सामान्य है। गर्भवती महिला चाहे तो टहलकर इस तनाव को कम कर सकती है।

2.गर्भावस्था में कब्ज की समस्या हो जाना बेहद सामान्य है। हर रोज कुछ देर टहलने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

3.हर रोज कुछ देर टहलने से सुबह होने वाली थकान और कमजोरी को दूर किया जा सकता है।

4.गर्भावस्था में कई तरह के हॉर्मोनल बदलाव आते हैं। साथ ही ब्लड प्रेशर भी काफी बढ़ जाता है। हर रोज टहलने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है।

5.गर्भावस्था में टहलने से मांसपेशियों में तनाव नहीं आता है और वे लचीली बनी रहती हैं। मांसपेशियों के ललीचेपन के चलते नॉर्मल डिलीवरी होने की संभावना बढ़ जाती है।

6.गर्भावस्था में नींद नहीं आना एक सामान्य समस्या है लेकिन हर रोज कुछ देर टहलने से अच्छी नींद आने की गुंजाइश बढ़ जाती है।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.