शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

गर्भवती महिलाओं की आयरन-कैल्शियम से भरेंगे गोद

· · 2 मिनट

गर्भवती महिलाओं की आयरन-कैल्शियम से भरेंगे गोद

लखनऊ। जुग-जुग जिए तू ललनवा, अंगनवा के भाग जागल हो। कुछ ऐसे ही सोहरगीतों के बीच एक साथ करीब 50 गर्भवतियों की गोदभराई होगी। जच्चा की गोद में फल नारियल और शगुन के साथ आयरन और कैल्शियम की गोलियां भी दी जाएंगी। ताकि गर्भावस्था के दौरान वे अपना ख्याल रखें।

इसके अलावा इन नौ महीनों के दौरान उनको किस तरह से अपनी सेहत का ख्याल रखना है, ये भी इस सामूहिक गोद भराई समारोह के दौरान बताया जाएगा।

सोनभद्र जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर चोपन ब्लॉक के गाँव आरंगी में ये आयोजन होगा। इस गाँव से शुरू कर के इस तरह से आयोजन धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में आयोजित होंगे।

जिसमें ग्राम प्रधानों का सहयोग लिया जा रहा है। पांच अगस्त को आरंगी में ये गोद भराई होगी। एनजीओ आईहेट इसका आयोजन कर रही है। जिसमें 11 आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ता, पांच आशा कार्यकर्त्री, आरंगी के प्रधान उनकी पंचायत के अन्य सदस्य, एएनएम आएंगी। जिलाधिकारी सोनभद्र, जिला पंचायत के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव के भी यहां आने की संभावना है।

बीसीएम एनजीओ के पदाधिकारी भी यहां मौजूद होंगे। आईहेट की कोआर्डिनेट अमृता पाल (20 वर्ष) ने बताया कि हम ये कार्यक्रम पहली बार कर रहे हैं। जिसमें 50 से भी अधिक गर्भवतियों से संपर्क साधा जा चुका है। इन सभी के यहां आने की संभावना है। बुजुर्ग महिलाएं और इनके परिवार की माताएं गोद भराई भी करेंगी। नारियल, मिठाई, फल और कुछ शगुन दिया जाएगा।

साथ ही उनको बताएंगे कि इन नौ महीने में उनके लिए नियमित पौष्टिक खुराक, कुछ कसरत, आयरन और कैल्शियम की गोलियों का क्या महत्व है। इसके साथ ही इस दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए और क्या-क्या करना है, ये बताया जाएगा। यही नहीं बच्चे का जन्म होने के बाद उसके लिए कौन सी सावधानियां बरती जायें, ये भी सिखाया जाएगा।

रिपोर्टर – प्रिया कुमारी

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख