हिलेरी ने अमेरिकियों को सही आंकलन के लिए ललकारा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
हिलेरी ने अमेरिकियों को सही आंकलन के लिए ललकारा

अमेरिका (भाषा)। राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने अपना नामांकन स्वीकार करते समय कहा कि अमेरिका के सामने ‘आंकलन का समय' आ गया है। ऐसा कहते हुए उन्होंने अमेरिकियों से अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी जनता से एक ऐसा देश बनाने का वादा किया, जहां हर किसी के पास रोजगार होगा और जो बिना दस्तावेजों वाले लाखों कर्मचारियों को नागरिकता हासिल करने की राह पर ले जाया जाएगा। 

व्हाइट हाउस के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के नामांकन को स्वीकार करते हुए 68 वर्षीय हिलेरी ने कहा, ‘‘अमेरिका एक बार फिर से आकलन के कगार पर खडा है। ताकतवर बल हमे बांटने की धमकी दे रहे हैं। विश्वास और सम्मान के रिश्ते कमजोर पड़ रहे हैं। हमारे संस्थापकों की तरह हमारे साथ भी कुछ सुनिश्चित नहीं है। यह वास्तव मे हम पर निर्भर है। हमे तय करना है कि हम एकसाथ काम करने वाले हैं या नहीं? एकसाथ काम करके ही हमारा उदय हो सकता है।''  

यदि हिलेरी नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव मे चुनी जाती हैं तो वह अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसी अर्थव्यवस्था बनाएंगी, जो चंद लोगों को नहीं बल्कि हर किसी को रोजगार देगी। वह एक ऐसा देश बनाएंगी जहां ‘‘प्यार की घृणा पर जीत होगी''। हिलेरी ने कहा कि वह एक ऐसे ही देश के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। हजारों पार्टी डेलीगेट, नेताओं और समर्थकों से भरे वेल्स फार्गो सेंटर मे हिलेरी ने नामांकन स्वीकार करते हुए कहा, ‘‘अमेरिका के वादे मे असीमित यकीन के साथ और पूरी विनम्रता एवं दृढता के साथ मैं राष्ट्रपति पद के लिए आपका नामांकन स्वीकार करती हूं।''

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.