हिंदी साहित्य के कथाकार रवीन्द्र कालिया का निधन

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
हिंदी साहित्य के कथाकार रवीन्द्र कालिया का निधनगाँव कनेक्शन

लखनऊ| हिंदी साहित्य के कथाकार व ज्ञानपीठ के पूर्व निदेशक रवीन्द्र कालिया का कल 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया| उनका जन्म 11 नवम्बर 1939 को जालंधर में हुआ था|

रवीन्द्र लीवर सिरोसिस से पीड़ित थे| कुछ दिन पहले उन्हें लीवर में संक्रमण और दर्द होने की वजह से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने शनिवार को अंतिम सांस ली| आज उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जायेगा|

रवीन्द्र कालिया ने हिंदी साहित्य में अनेक उपलब्धियां प्राप्त की हैं | वो भारतीय ज्ञानपीठ के निदेशक के साथ नया ज्ञानोदय के संपादक भी थे| उन्हें उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का प्रेमचंद स्मृति सम्मान व उप्र हिंदी संस्थान द्वारा साहित्य भूषण सम्मान आदि मिल चुका हैं| उनकी रचनाए गरीबी हटाओ, गली कूंचे, जरा सी रोशनी तथा उपन्यास खुदा सही सलामत है, एबीसीडी प्रमुख हैं|

रिपोर्टर - सुप्रिया श्रीवास्तव

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.